हाथों में हाथ डाले करण की पार्टी में पहुंचे ऋतिक-सबा, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस
हाथों में हाथ डाले करण की पार्टी में पहुंचे ऋतिक-सबा, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस
Share:

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का प्यार पूरी इंडस्ट्री में किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दूजे के साथ आजकल अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं और दोनों के प्यार के चर्चे हर तरफ होते रहते हैं। अब इन सभी के बीच दोनों अपने प्यार के रंग को पूरी मुंबई में बिखेर रहे हैं। जी दरअसल ऋतिक और सबा को बेहद रोमांटिक अंदाज में करण जौहर की पार्टी में देखा गया। बीते 25 मई को करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। जी हाँ और इस मौके पर कई बड़े और नामी स्टार्स उनकी इस खुशी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान करण के बर्थडे बैश में एक कपल जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो थे ऋतिक रोशन और सबा आजाद।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

जी हाँ, यह कपल ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए नजर आया और इस कपल को जिसने देखा उसके होश उड़ गए। ऋतिक और सबा ने काफी आलीशान एंट्री की और दोनों खुशी-खुशी एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले चलते दिखे। इसके अलावा दोनों ने पहली बार पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए। जी दरअसल इस दौरान दोनों एक दूसरे को पोज देते हुए निहारते नजर आए। आप देख सकते हैं इस समय ऋतिक रोशन और सबा आजाद का यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीँ इस फोटो को देखकर फैंस कह रहे हैं कि उन्हें भी खुद को ऐसे देखने वाला चाहिए, जैसे ऋतिक, सबा को देख रहे हैं। इसके अलावा कपल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सबा और ऋतिक साथ में पार्टी के रेड कारपेट पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों को एंट्रेंस पर तुषार कपूर, अयान मुखर्जी और अन्य सेलेब्स मिलते हैं। वहीँ ऋतिक सभी को गर्लफ्रेंड सबा से मिलवा रहे हैं। उनके इस वीडियो को देख ऋतिक और सबा के फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। जी हाँ और एक फैन ने तो कमेंट में यह तक लिख दिया है कि, 'ऋतिक जेंटलमैन हैं। वो सबा को सबसे मिलवा रहे हैं और पार्टी में उन्हें भी सबके समान इम्पोर्टेंस दे रहे हैं।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ऋतिक विक्रम वेधा फिल्म में नजर आएँगे।

करण जोहर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा जल्द रिलीज होगी Rocky aur Rani

हर दिन बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी के सामने धूल चाट रही कंगना की धाकड़

साउथ अभिनेत्री के बाद अब टॉलीवुड के इस एक्टर की होगी सलमान की मूवी में एंट्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -