देश के क्रांतिकारी भगत सिंह आतंकवादी है?
देश के क्रांतिकारी भगत सिंह आतंकवादी है?
Share:

नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शहीदों के नाम के आगे लगाए गए आतंकवादी शब्द को हटाया जाए। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाने वाली भारत का स्वतंत्रता संगर्ष किताब में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सऊर्य सेन जैसे क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताया गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान संदर्भ में यह एक गलत शब्द है, इसलिए देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए निवेदन है कि इस पर दोबारा विचार किया जाए। भगत सिंह के नाम के साथ आतंकवादी शब्द जोड़ने पर उनके परिवार व कई राजनीतिक दलों ने भी आपत्ति जताई थी।

बुधवार को यह मामला लोकसभा में भई उठाया गया। जिस पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच बहस भी हुई। भगत सिंह के परिवार वालों ने एचआरडी मिनिस्टर स्मृति इरानी को खत लिखकर किसाब से आतंकवादी नाम हटाने की मांग की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -