15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के रंग में डूबने के लिए पहने ऐसे ड्रेसेस
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के रंग में डूबने के लिए पहने ऐसे ड्रेसेस
Share:

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है। इस दिन को लोग बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग अपने आपको सजाते हैं वह भी राष्ट्रीय ध्वज के रंग में। इस तरह वह बड़े बेहतरीन भी लगते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन कई बार लोग कपड़े का चयन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप स्वतंत्रता दिवस के दिन क्या पहन सकते हैं।

साड़ी- यह एक ट्रेडिशनल अटायर है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आप तिरंगा साड़ी को ड्रैप कर सकती हैं। इसी के साथ आप चाहे तो आप साड़ी पर तिरंगा पिन या ब्रूच पिन लगा सकती हैं इससे आपका लुक आकर्षक लगेगा।

स्लोगन लिखे हुए टी शर्ट- आप स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आजादी के स्लोगन लिखे हुए टी शर्ट को पहन सकते हैं। आप वह टी शर्ट ले सकते हैं जिन पर डिजाइनर अंदाज में 'जय हिंद' लिखा होता है। या फिर इसके अलावा आप सफेद रंग की टी शर्ट पर केसरिया या हरे रंग की पटी पर 'वंदे मातरम' लिखा टी शर्ट पहन सकते हैं। 

तिरंगा दुपट्टा- आप सफ़ेद या हरा या केसरिया सूट सलवार पहनकर उस पर तिरंगा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। वैसे तिरंगा दुपट्टा का ट्रेंड ऐसा है जो कभी नहीं जाता है। ये लुक ऑफिस जाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

ट्रेडिशनल कुर्ते- पुरुष ट्रेडिशनल कुर्ते में नेहरू जैकेट को स्टाइल कर सकते हैं। आप जानते ही होंगे नेहरू जैकेट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। ऐसे में आप चाहे तो सफेद कुर्ते और जींस के ऊपर ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट ट्राई कर सकते हैं।

ट्राई कलर​ वाली एक्सेसरीज- महिलाएं एक्सेसरीज में ट्राई कलर स्टाइल में चूड़िया, नेकपीस और कानों के झुमके को इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं पुरूष भी पगड़ी या ब्रेसलेट को अपने ड्रेस के साथ एक्सेसरीज में ले सकते हैं।

2020 में Zero रही एलन मस्क की सैलरी, टेस्ला कंपनी ने खुद बयान जारी कर बताई वजह

स्वतंत्रता दिवस पर खतरनाक हमला करने वाले थे आतंकी, एक दिन पहले पुलिस ने किया भंडाफोड़

नीलाम हुआ विजय माल्या का किंगफ़िशर हाउस, 4 साल और 9 नीलामी के बाद हुई बिक्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -