डिजिटल तिरंगे में दिखेगी आपकी तस्वीर, जानिए कैसे?
डिजिटल तिरंगे में दिखेगी आपकी तस्वीर, जानिए कैसे?
Share:

इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ देश मना रहा है। जी हाँ और इसे आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इसमें हर घर तिरंगा अभियान भी सरकार चला रही है और इस अभियान में लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना है। हालाँकि इसके लिए सरकार ने एक खास वेबसाइट भी बनाई है। जी हाँ और इस वेबसाइट से आप हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा आप अपनी सेल्फी भी यहां पर अपलोड कर सकते हैं। आप अपनी तिरंगे के साथ क्लिक की गई सेल्फी को यहां अपलोड करके खुद को डिजिटल तिरंगा में शामिल कर सकते हैं।

जी हाँ और यह देखने में काफी अच्छा लगता है। जी दरअसल इसे दुनियाभर के लोग देख सकते हैं और अब हम आपको बताते हैं इसका पूरा तरीका। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी फोटो या सेल्फी तिरंगे के साथ क्लिक करनी होगी। उसके बाद फोटो में आपका फेस और तिरंगा साफ-साफ नजर आना चाहिए। अब आपको harghartiranga।com वेबसाइट को ओपन करना होगा। इसे आप यहां पर क्लिक करके भी ओपन कर सकते हैं। इसके बाद आपको Upload Selfie With Flag का ऑप्शन दिखेगा, आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको अपनी तिरंगे के साथ वाली सेल्फी को अपलोड करना है। फिर नाम और दूसरी जानकारी भर कर इसे सब्मिट कर दें।

वहीं फोटो अपलोड होने के बाद इंतजार करें। इसमें अच्छी तस्वीरें को साइट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं वेबसाइट के अनुसार अभी तक 2।5 करोड़ से ज्यादा सेल्फी को अपलोड किया जा चुका है। आप इस वेबसाइट से हर घर तिंरगा अभियान का हिस्सा बनने का सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रोसेस को आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

'धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ।।', इस राज्य में धर्मान्तरण पर सख्त कानून

महादेव, श्रीकृष्ण के बाद फरमानी नाज पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, हाथ में थामा तिरंगा

सुप्रीम कोर्ट के जजों की आलोचना कर घिरे प्रशांत भूषण, बार काउंसिल ने जमकर लताड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -