जानिए कैसे बनाये सूजी ढोकला
जानिए कैसे बनाये सूजी ढोकला
Share:

सूजी ढोकला एक तरह का भाप में बना केक है| ढोकला पारंपरिक गुजराती नाश्ता व्यंजन है| ये स्वादिष्ट पोष्टिक और हल्का होता है | इसलिये ढोकला जल्दी पच जाता है| अपने विशिष्ट स्वाद के कारण ये पूरे भारत में लोकप्रिय नाश्ते के रूप में खाया जाता है| आइये जाने सूजी ढोकला कैसे बनाये|

सामग्री 
सूजी 1 कप, बेसन 1 बड़ा चम्मच, खट्टा दही ½ कप, पानी ½ कप से थोड़ा ज़्यादा,  हल्दी(ऐच्छिक ) दो चुटकी  शक्कर 1½ छोटा चम्मच, हींग 1 चुटकी, नमक ½ छोटा चम्मच/ स्वादानुसार, तेल 1 ½ छोटा चम्मच, ईनो 1 छोटा चम्मच  |

विधि 
एक बर्तन में सूजी, बेसन, नमक, हल्दी(ऐच्छिक ), हींग, शक्कर, हींग और दही लें और आपस में अच्छे से मिलाएँ. अब इसमें पानी डालें और अच्छे से एक दिशा में फेटें, घोल को 30 मिनट के लिए अलग रखें| अब थाली या ढोकला डिस्क की तली में तेल लगाकर चिकना करें, अब पेस्ट में ईनो डालकर ढोकला डिस्क पर फैला दें, ढोकला मेकर या स्टीमर में 2 गिलास पानी डाले और अच्छा उबाल आने दीजिये, जैसे उबाल आ जाये अब ढोकला डिस्क को ढोकला मेकर के अंदर डाले और ढक्कन लगा दें और 15 मिनट तक के लिये माध्यम आंच पर पकाये| जब ढोकला पक जाए तो डिश को ढोकला मेकर से बाहर निकाल लें और 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें| अब ढोकले को मन चाहे आकर में काट लें|

तड़के/ बघार के लिए 

तड़का पेन में राई,जीरा,लाल मिर्च तड़का लें |और बन हुए ढोकले पर आधा गिलास पानी में शक्कर धोलकर ढोकले पर चमच्च की सहायता से डालें | इसके बाद ढोकले पर तड़का डालें , कच्चे हरी धनिया और ताज़े नारियल भूरे से ढोकले की गार्निशिंग करे | स्वादिष्ट चटपटा सूजी ढोकला तैयार है | 

स्वादिष्ट मेदा काजू
स्वादिष्ट चांवल टिक्की
बेसन गट्टे की सब्जी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -