घर पर बनाये गुलाब जल
घर पर बनाये गुलाब जल
Share:

आजकल के आधुनिक युग में जंहा मिलावट का बोल बाला है ,तकनीकी विकास ने मिलावट की प्रक्रिया को और भी जटिल बना दिया ऊपर से बाज़ारवाद हावी है अब वस्तुओं की शुद्धता पर हमेशा से ही प्रश्नचिन्ह लगता आया है | ऐतएव कुछ प्रसाधन की चीज़े अगर हम घर पर बनाये तो शुद्धता कायम रह सकती है | आज कल गुलाबजल में सुगंध और पानी का घोल मिला देते हैं, जिससे खरीदार बेवकूफ बन जाता है।

अच्‍छा होगा कि आप अपने घर पर खुद ही गुलाब की पंखुडियों से गुलाब जल तैयार कर लें। यहां पर एक आसान सा तरीका है जिसकी सहायता से आप गुलाब जल तैयार कर सकती हैं.आज इस सिलसिले में सीखेंगे के घर पर गुलाब जल कैसे बनाये |

घर पर गुलाब जल ऐसे बनाये :-

1 ताजी गुलाब के फूल की पंखुडियों लें, उन्हें धोएं जिससे कीड़े और धूल साफ हो जाए और फिर उसे फिल्‍टर किये हुए पानी में डालें |

2 चौड़े मुह के बर्तन में पानी लें, पंखुडियों को पूरी तरह से पानी में डुबो दें और पानी को ढंक कर हल्‍की आंच पर चढ़ा दें, और एक ढक्कन लगा दें|

3 धीरे धीरे पानी उबालकर भाप में परिवर्तित होने लगेगा, पानी का रंग पंखुडियों का रंग ले चुका है। पंखुडियां पानी में तैरना शुरु हो जाएंगी।

4  जब आप ये देखे की गुलाब की पंखुड़िया सफ़ेद और पानी पूरा रंग सोख चूका है, तब  बचा हुआ पानी छान लें और उसे एक शीशी में डाल कर फ्रिज में रख दें| आपका गुलाब जल तैयार है.


          
                                                   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -