जीवन के 36 मिनट कम करता है एक हॉट डॉग, जानिए किन चीजों को खाने से बढ़ती है उम्र
जीवन के 36 मिनट कम करता है एक हॉट डॉग, जानिए किन चीजों को खाने से बढ़ती है उम्र
Share:

दुनिया का हर व्यक्ति उम्र लंबी चाहता है। हालाँकि भारत में पुरुषों की औसत आयु 69.5 साल और महिलाओं की 72.2 साल है। जी दरअसल दिल से संबंधित बीमारियां, लंग्स की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज समेत करीब 50 ऐसी बीमारियां हैं जो कम उम्र में मौत का कारण हो सकती हैं। वहीं साइंस का मानना है कि अगर कोई अच्छी चीजों का सेवन करता है तो उसकी उम्र बढ़ सकती है और अगर कोई अनहेल्दी चीजों का सेवन करता है तो उसकी उम्र कम भी हो सकती है। वैसे अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी उम्र लंबी हो तो यह खबर जरूर पढ़े। 

इन चीजों को खाने से कम हो सकती है उम्र- जी दरअसल द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मिशिगन विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स ने खाने की कुछ चीजों और उनके सेहत पर प्रभाव के बारे में जानने के लिए रिसर्च की। ऐसे में रिसर्चर्स ने पाया कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनकी एक सर्विंग से आपकी उम्र में कुछ मिनट बढ़ जाते हैं तो कुछ चीजों के सेवन से उम्र के कुछ मिनट कम हो जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई नट्स की एक सर्विंग लेता है तो उसकी उम्र 26 मिनट बढ़ सकती है लेकिन अगर कोई हॉट-डॉग की एक सर्विंग खाता है तो उसकी लाइफ के 36 मिनट कम हो जाते हैं। इसी के साथ पीनट बटर और जैम सैंडविच किसी की भी उम्र को आधे घंटे तक बढ़ा सकती है।

जी दरअसल नेचर फूड जर्नल में पब्लिश हुई इस स्टडी के मुताबिक, यह स्टडी व्यक्ति के जीवन की अच्छी गुणवत्ता पर आधारित थी। स्टडी में वैज्ञानिकों ने करीब 6 हजार अलग-अलग चीजों (नाश्ता, लंच और ड्रिंक) की जांच की। उन्होंने पाया कि यदि कोई व्यक्ति जो प्रोसेस्ड मीट खाता है तो वह प्रति दिन अपनी लाइफ में 48 एक्स्ट्रा मिनट जोड़ सकता है। 

जो चीजें इंसान की उम्र को कम कर सकती हैं उनकी लिस्ट-

हॉट डॉग : जीवन के 36 मिनट कम करता है 
प्रोसेस्ड मीट (बेकॉन) : जीवन के 26 मिनट कम करता है
चीज बर्गर : उम्र 8.8 मिनट कम होती है
सॉफ्ट ड्रिंक : जीवन के 12.4 मिनट कम करता है
पिज्जा : उम्र 7.8 मिनट कम होती है

इन चीजों को खाने से बढ़ती है उम्र- 
पीनट बटर और जैम सैंडविट : उम्र के 33.1 मिनट बढ़ते हैं। 
बेक्ड सेल्मन मछली : उम्र के 13.5 मिनट बढ़ते हैं। 
केला : उम्र के 13.5 मिनट बढ़ते हैं। 
टमाटर : उम्र के 3.8 मिनट बढ़ते हैं। 
अवोकाडो : उम्र के 1.5 मिनट बढ़ते हैं।

कमजोरी और थकान से हैं परेशान तो आपको हो सकता है छोटी आंत का कैंसर

बीयर पीने से पथरी में होते हैं फायदे, जाने इस बात में कितनी है सच्चाई

अगर आप भी खाते हैं चिकन तो पहले जान लीजिये इसके नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -