कैसे पहचानें कि आपको लगी है लू? जानिए इसके लक्षण
कैसे पहचानें कि आपको लगी है लू? जानिए इसके लक्षण
Share:

अभी तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा ज्यादातर शहरों में लू चल रही है। ऐसे में बगैर सावधानी रखे बाहर निकलने पर लू लगने से बड़े आँकड़े में लाेग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए उपाय करना आवश्यक है। कई बार हमें लू लग जाती है किन्तु हम पहचान ही नहीं पाते इससे समस्या बढ़ जाती है। अगर लू लग भी जाए तो कुछ सरल से घरेलू उपाय अपनाकर आप इसके दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। 

लू लगने का कारण:-
लू लगना एक स्थिति है जिसके कारण शरीर का अधिक गर्म हो जाना है। ये सामान्य रूप से ऊंचे तापमान में शारीरिक परिश्रम या दीर्घकालिक संपर्क की वजह से होता है। लू लगना उस समय हो सकता है जब आपके शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस मतलब 104-105 डिग्री फॉरेनहाइट या उससे अधिक हो जाए। इतने ज्यादा तापमान में अंगों की क्रियाशीलता कम हो जाती है। अधिक देर ऐसे हालात में रहने पर कुछ अंग काम करना भी बंद कर सकते हैं। इंसान के शरीर का संतुलित तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिसमें शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से काम करते हैं।

ऐसे पहचानें कि आपको लू लगी है:-
- पूरे सिर में तेज दर्द होना
- बिना किसी वजह के शरीर में जकड़न महसूस होना
- त्वचा पर लाल निशान बन जाना
- किडनी, दिमाग, दिल में अचानक कुछ समस्या का महसूस होना
- पेशाब में दिक्कत आना

ओडिशा सरकार ने जिला कलेक्टरों को कोविड मामलों से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार रखने का निर्देश दिया

WHO चीफ को पीएम मोदी ने दिया नया 'तुलसी भाई' नाम, टेड्रोस घेब्रेयसस की गुजराती सुन खुश हुए PM

प्लाज्मा पर आधारित हरे रंग के कीटाणुनाशक कोविड जैसे संक्रमणों के प्रसार को रोकने में मदद कर सकते हैं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -