अचानक कैसे बदला उत्तर भारत का मौसम, IMD ने बताई ठंड बढ़ने की वजह
अचानक कैसे बदला उत्तर भारत का मौसम, IMD ने बताई ठंड बढ़ने की वजह
Share:

नई दिल्ली: दिसंबर का आधा माह गुजर चुका है तथा देश के ज्यादातर भागों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के डीजी ने बताया कि हम आशा कर रहे हैं कि 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में शीत लहर चलेगी। तत्पश्चात, न्यूनतम तापमान में थोड़ा और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है तथा इसलिए शीत लहर के हालात को कम किया जा सकता है।

वही भारतीय मौसम विभाग ने आगे बताया, उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान नार्मल से बहुत नीचे है। इसलिए, यहां की शीत लहर के हालात पर नार्मल दिन के तापमान से कम का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। 21 दिसंबर तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। बीते 3 दिनों से, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ भागों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राज तथा पश्चिम यूपी और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ भागों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर के हालत बने हुए है।आज की स्थिति के मुताबिक, इन इलाकों में रात का तापमान नार्मल से कम और शीत से गंभीर शीत लहर बना हुआ है।

अंदाजा यह भी है कि अगले 4 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीत लहर/ गंभीर शीत लहर के हालात बने रह सकते है। अगले 3 दिनों के चलते गुजरात में, अगले 5 दिनों में उत्तरी राजस्थान में और 19 से 21 दिसंबर के दौरान पश्चिमी यूपी में यह हालात रह सकते है। IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत तथा महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले 4 दिनों में मध्य भारत के ज्यादातर भागों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

बेहतरीन मारक क्षमता वाली है अग्नि प्राइम मिसाइल, जानिए इसकी सभी खासियत

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग, जानिए ये जरूरी नियम

बैंकों के साथ समानता बढ़ाने के लिए एनबीएफसी के लिए पीसीए नियम: इंडिया रेटिंग्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -