यूजर्स के पूछने पर शाहिद कपूर ने बताया पसंदीदा किरदार
यूजर्स के पूछने पर शाहिद कपूर ने बताया पसंदीदा किरदार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार शाह‍िद कपूर का सेंस ऑफ ह्यूमर हर किसी को पसंद आता है। बीते दिनों पत्नी ओर बेटी को लेकर किए एक शख्स के प्रश्न पर शाह‍िद ने मजेदार उत्तर दिया था। एक बार फिर शाह‍िद का मजेदार डांस वीड‍ियो यूजर्स के बीच सुर्ख़ियों में हैं। इस वीड‍ियो को साझा कर शाह‍िद ने अपना हैप्पी मूड बताने का प्रयास किया है। 

वही वीड‍ियो में शाह‍िद कपूर शीशे में स्वयं का सेल्फी वीड‍ियो बनाते देखे जा सकते हैं। वे कमर हिलाते हुए Twerking करते नजर आ रहे हैं। उनका इस वीड‍ियो को देख बोल सकते हैं कि शाह‍िद मस्ती के मूड में हैं। शाह‍िद ने पहले भी अपने कुछ मजेदार वीड‍ियोज साझा किए हैं। लॉकडाउन के वक़्त उन्होंने फेस फिल्टर का उपयोग कर अपना वीड‍ियो साझा किया था। उनके इस पोस्ट ने भी फैंस को बहुत हंसाया।

इसके साथ ही हाल ही में शाह‍िद ने एक सवाल-जवाब सेशन रखा था। इस सेशन में उन्होंने प्रशंसकों से बातें की तथा उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इन्हीं में से एक शख्स ने शाहिद से पूछा- घर में बच्चों को संभालना अधिक कठिन होता है कि बीवी को। इस प्रश्न पर शाहिद ने उत्तर दिया- लगता है आपकी शादी नहीं हुई है अभी। उनका ये उत्तर देख प्रशंसकों की भी हंसी छूट गई। सेशन में शाह‍िद ने अपने फेवरेट किरदार के बारे में भी बताया। एक शख्स ने उनसे पूछा- कबीर सिंह या जब वी मेट, इनमें से कौन सी फिल्म का किरदार पसंद है। इसपर अभिनेता ने कबीर पर अपने पसंद की मुहर लगाई। 

जानिए शर्लिन चोपड़ा ने क्यों किया शिल्पा शेट्टी को 'साष्टांग दंडवत प्रणाम'?

BB 15 में एंट्री से पहले इस प्रतियोगी को आया पैनिक अटैक, लौटी वापस!

आमिर खान से तलाक के बाद किरण राव का हो गया ऐसा हाल कि देखकर चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -