कितना आसान है ओट्स के पराठे बनाना
कितना आसान है ओट्स के पराठे बनाना
Share:

क्या आपने ओट्स के पराठे बनाए है? यदि नहीं तो आइये हम आपको बताते है ओट्स के पराठे बनाने की आसान विधि... आप चाहें तो आलू की पराठे की जगह पर ओट्स भर के पराठे तैयार कर सकती हैं।

ओट्स के पराठे काफी स्‍वादिष्‍ट होते हैं और सेहत के लिये भी फायदेमंद होते हैं। ओट्स को पहले गरम पानी में भिगो दीजिये और फिर से छान कर उसमें मसाले मिला कर पराठे में भर लीजिये।

पर हां,एक बात का ध्‍यान रखें कि ओट्स बिल्‍कुल भी गीले नहीं रहने चाहिये,नहीं तो आपके पराठे ठीक से नहीं बन पाएंगे। अब आइये देखते हैं ओट्स पराठे बनाने की विधि-

सामग्री-
1. 2 कप गेहूं का आटा 
2. 1 कप ओट्स
3. नमक
4.  तेल मिर्च पावडर
5. अमचूर पावडर

विधि- 
1. एक कटोरे में गेहूं का आटा, 1 चम्‍मच तेल, नमक और पानी मिक्‍स कर के आटा तैयार कर लीजिये।

2. इसका आटा थोड़ा कठोर होना चाहिये। 

3. एक दूसरे कटोरे में ओट्स को थोड़े से गुनगुने पानी में भिगो लीजिये। फिर पानी छान कर ओट्स को किनारे रख दें।

4. फिर ओट्स में नमक और मिर्च पावडर मिक्‍स करें। (ओट्स बिल्‍कुल भी गीना नही होना चाहिये)

5. अब आटे की लोइयां ले कर बेल लें, उसके बीच में ओट्स का 1 चम्‍मच मिश्रण भरें। 

6. अब आटे को अच्‍छी तरह से बंद कर के पराठा बेल लें। 

7. एक नॉन स्‍टिक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें पराठा डाल कर दोनों ओर गोल्‍डन ब्राउन होने तक    सेंके। 

8. इसी तरह से और भी पराठे बनाएं और दही, अचार या सालाद के साथ सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -