कितना आसान है वनिला केक बनाना
कितना आसान है वनिला केक बनाना
Share:

केक का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है, चाहे कोई बड़ा हो या छोटा। बच्‍चों को तो केक बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। रोज-रोज बाहर से केक लाना न तो हैल्थ की दृष्टि से बढ़िया है और न ही इकोनॉमिकली फायदेमंद है। इसलिए आप उनके लिए घर पर ही स्‍वादिष्‍ट केक बनाएं। इससे बच्चे भी खुश हो जाएंगे और आपको उन्हें कुछ हैल्दी खिलाने का मौका भी मिल जाएगा। हम आपको वनीला केक बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। यह केक खाने में जितना टेस्टी है बनाने में उतना ही आसान है। 

केक की सामग्री :

1. एक कप मैदा
2. आधा कप घी
3. तीन चौथाई कप पिसी चीनी
4. एक छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
5. आधा कप बादाम पिसा हुआ
6. दो- तीन बूंदें वनीला एसेंस

आइसिंग की सामग्री :

1. चार बड़े चम्मच बादाम शर्बत
2. चार चम्मच पानी
3.  250 ग्राम ठंडी क्रीम
4. पांच बड़े चम्मच पिसी चीनी
5. एक छोटा चम्मच बादाम एसेंस

 बनाने की विधि :

1. मैदा और बेकिंग पावडर छानकर चीनी के साथ फेंटें।
 
2. इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते रहें। 

3. अब इसमें मैदा डालें और फिर फेंटें।

4. एसेंस डालकर इस घोल को बेकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें।

5. ऊपर से पिसा हुआ बादाम डालें।

6. गर्म ओवन में 45 मिनट तक बेक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।


आइसिंग की विधि :

1. क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें।
 
2.  फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

3.  अब इस क्रीम को केक पर लगाएं।

4.  अगर आप चाहें तो केक को क्रीम से बने फूलों से डेकोरेट करके भी सर्व कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -