क्या ज्यादा कॉफी पीने से बढ़ सकता है आपका वजन?, जानिए सच
क्या ज्यादा कॉफी पीने से बढ़ सकता है आपका वजन?, जानिए सच
Share:

दुनियाभर में बहुत से लोगों की सुबह की शुरुआत कॉफी से होती है। कई लोग है दुनिया में जो कॉफी के बिना नहीं रह सकते हैं। लोग मानते हैं कि कॉफी पीने से शरीर में एनर्जी आती है और थकान भाग जाती है। जी हाँ और अगर रात में कोई काम करना है तो कॉफी पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे नींद भी दूर भगाई जा सकती है। हालाँकि कॉफी में कैफ़ीन होता है जो शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। जी हाँ और बहुत से लोगों का मानना है कि इसी तत्व की वजह से कॉफी पीने के कारण हमारा वजन बढ़ सकता है। हालाँकि सच क्या है आइए जानते हैं?

क्या कॉफी पीने से सच में आपका वजन बढ़ता है- एक रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा कॉफी का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। जी हाँ और ऐसा इसमें पाए जाने वाले कैफ़ीन के कारण होता है। औसत रूप से एक व्यक्ति दिन में 300 एमजी कैफ़ीन का सेवन करता है। हालाँकि अगर एक बार कैफिन का सेवन करने की आदत पड़ जाती है तो इसकी मात्रा बढ़ने में समय नहीं लगता है।

वहीं समय के साथ-साथ इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और ऐसा होने के कारण इंसुलिन लेवल और कॉर्टिसोल लेवल बढ़ सकता है। जी दरअसल इससे मेटाबॉलिक एक्टिविटी कम हो सकती है और वजन बढ़ सकता है। वैसे अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में कैफ़ीन का सेवन करते हैं तो सेवन कम कर दें। हालाँकि अगर वजन कम करने के लिए कॉफी छोड़ रहे हैं तो इसकी जरूरत नहीं है। रोजाना एक कप कॉफी चल सकती है।

ब्रेन के लिए खतरनाक हो सकता है इन चीजों का सेवन!

विश्व संगठन ने कहा कोरोना जैसा हो सकता मंकीपॉक्स वायरस

खिचड़ी में ये चीज मिलाकर खाता है युवक, बन गई है बेहतरीन बॉडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -