आखिर 'कोरोना' से खुद क्यों नहीं मरता चमगादड़ ?
आखिर 'कोरोना' से खुद क्यों नहीं मरता चमगादड़ ?
Share:

बीजिंग: हज़ारों लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस को लेकर सभी लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। इसी में एक सवाल यह भी है कि कोरोना फैलाने वाला चमगादड़ खुद इस वायरस से क्यों नहीं मरता है ? अब एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है। दरअसल, वायरस को किसी जानवर से मनुष्य में दाखिल होने के लिए और खुद को अधिक से अधिक फैलाने के लिए एक खास होस्ट की आवश्यकता होती है। 

किसी वायरस को फलने-फूलने और फैलने के लिए जो खूबियां चाहिए होती हैं, उनमें से अधिकतर चमगादड़ में पाई जाती हैं। यही कारण है कि चमगादड़ में कोरोना वायरस फलते-फूलते रहते हैं और म्यूटेशन करते रहते हैं। किसी भी जानवर में कुछ ऐसी विशेषताएं होती हैं, जो उसे किसी वायरस का एक इंटरमीडिएट होस्ट बनने के लिए आवश्यक होती हैं। जैसे की चमगादड़। जिनमें कोरोना वायरस रहता है और लगातार अपने आपमें परिवर्तन करते हुए अपने आप को अधिक घातक बना सकता है।।।

चमगादड़ के भीतर इंटरफेरॉन रेस्पॉन्स बहुत मजबूत होता है। इस वजह से कोरोना वायरस चमगादड़ के अंदर तेजी से अपने प्रतिरूप नहीं बना पाता। अब चूँकि, चमगादड़ के अंदर स्ट्रॉन्ग इम्यून रिस्पॉन्स नहीं होता इस वजह से चमगादड़ के अंदर सीवियर लंग डैमेज (फेफड़ों को जानलेवा नुकसान) की संभावना कम हो जाती हैं। क्योंकि उसके फेफड़ों और शरीर में उतनी सूजन नहीं आती है कि उसे कोरोना की वजह से सांस लेने में तकलीफ हो। यही कारण है कि चमगादड़ को कोरोना कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता।

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, स्पेन और इन शहरों में बढ़े मौत के आंकड़ें

भारत सरकार के टेबलेट सप्लाई करने के फैसले से खुश ट्रम्प, बोले - पीएम मोदी शुक्रिया

बढ़ती जा रही कोरोना की मार से परेशान दुनियाभर के जाने माने डॉक्टर्स, खुद हो रहे मानसिक बीमारी का शिकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -