पेरू में शादी के दौरान छाया मातम, हिमस्खलन से भरभरा कर ढहा होटल, 15 की मौत
पेरू में शादी के दौरान छाया मातम, हिमस्खलन से भरभरा कर ढहा होटल, 15 की मौत
Share:

लिमा:  पेरू में शादी के समारोह के दौरान आए भूस्खलन के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दक्षिण पूर्व पेरू मे हुआ है। शहर के मेयर इवेरिस्तो रैमोस ने जानकरी देते हुए बताया है कि हिमस्खलन के कारण होटल की दीवार टूट गई और होटल भरभरा के ढह गया। महापौर ने बताया है कि 100 मेहमान शादी के लिए होटल में आए हुए थे, जिनमे से 15 की मौत हो गई है जबकि 34 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं।

फिलिपींस : सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान बम विस्फोट, 20 की मौत

घटना के बाद राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने का कार्य किया है। रातभर राहत और बचाव का कार्य जारी रहा। जो लोग मलबे में दबे हुए हैं उन्हें भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल डिफेंस चीफ जनरल जॉर्ज चवेज ने बताया है कि मृतकों में 11 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि दूल्हा और दूल्हन को बचा लिया गया हैं लेकिन हादसे में वे भी घायल हो गए हैं। दूल्हन का नाम बेनेडिक्टा पलोमिनो और दूल्हे का नाम ब्लादिमीर मर्कीज बताया जा रहा है। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

खालिस्तानी समर्थकों के विरोध पर भी नहीं रुके सच्चे भारतीय, लगाए भारत माता के जयकारे

अधिकारियों ने बताया है कि होटल अल्हम्बरा पहाड़ी इलाके में बनी है। जिस मुख्य दीवार पर यह होटल टिका था वही हिमस्खलन में ढह गया और मिट्टी होटल की छत तक पहुंच गई। घटना के बाद जो लोग लापता बताए जा रहे हैं, उनके रिश्तेदारों को अस्पताल में जाने के लिए कहा गया है ताकि वे अपने लोगों की शिनाख्त कर सके।

खबरें और भी:- 

ये है दुनिया का सबसे बड़ा Dog, देखकर भी यकीन नहीं करेंगे आप

ब्राजील : खदान के पास बांध के ढह जाने से मची तबाही, 50 की मौत सैकड़ों लापता

तुलसी गबार्ड ने शुरू किया चुनाव प्रचार, ट्रम्प प्रशासन को दी बड़ी हिदायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -