इंदौर में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत एक घायल

इंदौर। शहर में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी दौरान इंदौर शहर के तुकोगंज पुलिस क्षेत्र में एक तेज गति से आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के अस्थि पंजे ढीले हो गए। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है की दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

सुचना के अनुसार, तुकोगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर चौराहा पर देर रात बाइक (MP 09 VN 6894) डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वेदांत एक निजी कंपनी के एचआर हैड के रूप में काम करता था और उसका साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हुआ। वह आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस ने वेदांत का शव एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

एसआइ शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया है की मृतक के परिजनों के सदमे में होने के कारण उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिली है। वहीं घायल हुआ आशीष आइटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। अभी वह कुछ बोलने की अवस्था में नहीं है, पुलिस इसके होश में आने का इंतजार कर रही है।

'एक हाथ में कुरान, दूसरे में एटम बम..', ये सलाह क्यों दे रहा मौलाना ? देखें Video

युवाओं को फ्री में 9.5 करोड़ कॉन्डम बांटेगी थाईलैंड सरकार, जानिए वजह ?

'हम बर्बाद होने की कगार पर..', पाकिस्तान में अब नई मुसीबत, PM शाहबाज़ शरीफ को लिखी गई चिट्ठी

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -