दर्दनाक: आंध्र के लाइम स्टोन माइन में हुआ विस्फोट, 10 की हुई मौत
दर्दनाक: आंध्र के लाइम स्टोन माइन में हुआ विस्फोट, 10 की हुई मौत
Share:

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को भीषण दुर्घटना हो गई है। एक चूना पत्थर की खदान में तड़के विस्फोट होने से हाहाकार मच गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसमें कम-से-कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। और कई घायल हो गए। घटना कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई।

कैसे हुआ विस्फोटः जंहा इस बात का पता चला है कि पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ। जिससे घटना पर ही 10 मजदूरों की जान चली गई है। जबकि, कई मजदूरों के अभी मलबे के नीचे फंसे होने की उम्मीद है। दुर्घटना के उपरान्त के बाद चूना पत्थर का ढेर सारा मलबा जमा हो गया। आशंका है कि कई कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए है। अगर एसा होता है तो मृकतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में जितने लोगों की जान गई है सभी सभी खदान में  कार्य करने वाले मजदूर हैं। ये सुबह कार्य करने खदान में उतरे थे कि खदान में विस्फोट हुआ। वहीं, आशंका की जा रही है कि अभी भी खदान में मलबे के नीचे कई मजदूर फंसे हैं। वहीं घटना के उपरांत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। मलबा को हटाया जा रहा है।

दिल्ली: 30 हज़ार में बेच रहे थे नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

119 सहायक मैकेनिक पदों के लिए जारी हुई ऑयल इंडिया भर्ती अधिसूचना

सीएम बनने के बाद पिता करूणानिधि की कलम से स्टालिन ने किया पहला हस्ताक्षर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -