यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 सिपाहियों समेत 4 की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 सिपाहियों समेत 4 की मौत
Share:

आगरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर आज यानी शुक्रवार को तड़के थाना सुरीर क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ मध्य प्रदेश पुलिस के दो जवानों समेत चार की मौत हो गई है। इसी के साथ चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुर गढ़ में दबिश को जा रही थी। इसी के साथ घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है। आप सभी को बता दें कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

वहीं थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। ऐसे में युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे। इसी बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शामिल हैं। इस मामले में मिली जानकारी के तहत कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर है। कहा जा रहा है कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ़ लाइन में चल रहा है। खबरों के अनुसार करीब एक घंटे तक घायल बोलेरो में फंसे रहे। वहीं एसपी ग्रमीण श्रीश्चन्द्र ने हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

रामनगरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर कोई लगाम नहीं, जानिए क्या है आज का भाव

पहली बार किसी रियलिटी शो को जज करेंगे मनोज मुंतशिर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -