हज यात्रा में सहयोग करने वालों का होगा सम्मान
हज यात्रा में सहयोग करने वालों का होगा सम्मान
Share:

जयपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मुख्य आतिथ्य में हज यात्रा वर्ष 2017 में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, संगठन संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों, कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल होंगे,यह आयोजन इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में होगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मेहरून्निसा टांक, वक्फ विकास परिषद अध्यक्ष अब्दुल सगीर, उर्दू अकादमी अध्यक्ष अशरफ अली खिलजी और विभिन्न राज्यों की हज कमेटियों के अध्यक्ष केंद्रीय हज कमेटी के डिप्टी सीईओ सदस्य आदि शामिल होंगे।

हज यात्रियों को लेकर आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लाॅ बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने अपील की थी कि, महिला हज यात्रियों के साथ उनकी मदद के लिए, महिला खुद्दाम हज पर जाऐं। कई बार ऐसा होता है कि, महिलाऐं बीमारी की दशा में पुरूषों से सहायता नहीं ले सकती हैं।

दूसरी ओर, जानकारी सामने आई थी कि, नई हज नीति में यात्रियों को सब्सिडी नहीं दिए जाने की बात कही गई थी। ऐसे में हज यात्रियों को हज पर जाने के लिए किराया अधिक देना होगा। हालांकि हज हेतु सरकार ने निजी टूर आॅपरेटर्स के कोटे में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी जाएगी।

हजयात्रा 2018 के लिए हुई ये घोषणा

महिलाओ के नाम पर रखे शराब के नाम, बढ़ेगी बिक्री- गिरिराज महाजन

जानिए कैसे बनाये बंगाल का स्पेशल बैगन भांजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -