'संस्कारी थी तो सहती रही, बद्तमीज हुई तो बोल पड़ी..', हनी सिंह की पत्नी के पोस्ट वायरल
'संस्कारी थी तो सहती रही, बद्तमीज हुई तो बोल पड़ी..', हनी सिंह की पत्नी के पोस्ट वायरल
Share:

नई दिल्ली: पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह (हृदेश सिंह) के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने डोमेस्टिक वायलेंस का केस दायर करवाया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिका पर हनी सिंह से जवाब तलब किया है। अब इस मामले की सुनवाई 28 अगस्त को होगी। इस बीच बीते कुछ महीनों में शालिनी तलवार द्वारा किए गए कुछ सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

पिछले दो महीने में शालिनी ने इंस्टाग्राम पर ऐसे कई पोस्ट किए हैं, जो घरेलू हिंसा, पति की प्रताड़ना की तरफ संकेत करते हैं। 30 मई 2021 को एक कोट पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि, 'भावनात्मक शोषण किसी की पहचान को खत्म कर सकता है औऱ ये मनोवैज्ञानिक औऱ भावनात्मक तौर पर गलत है।' शालिनी के 24 जून 2021 को इसी तरह की एक और पोस्ट करते हुए लिखा था कि, 'वो संस्कारी थी जब तक सहती रही, बदतमीज हो गई जब बोल पड़ी।' इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कौन से समाज से हैं, पढ़े-लिखे हैं या अनपढ़ हैं। सच सिर्फ इतना है कि प्रत्येक समाज में महिलाओं की दुर्दशा एक जैसी ही होती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

20 जुलाई को भी उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि, 'कभी भी किसी को बार-बार झूठ बोलने के लिए क्षमा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये उसकी चरित्रहीनता, धोखा औऱ गंदी मानसिकता का परिचायक है।' इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह पर ये भी इल्जाम लगाया है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ ‘कैजुअल संबंध’ भी बनाए हैं। साथ ही शालिनी ने हनी सिंह पर मारपीट और घरेलु हिंसा के भी आरोप लगाए हैं। 

राज कुंद्रा को लेकर ‘नैंसी भाभी’ ने किया बड़ा खुलासा, बताई अश्लील फिल्मों की कहानी

रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन को इस मशहूर बॉलीवुड स्टार ने दी शिकस्त, ‘बैजू बावरा’ में आएगा नजर

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नज़र आने वाली है बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -