रिलीज़ हुआ हनी सिंह का नया गाना
रिलीज़ हुआ हनी सिंह का नया गाना "FIRST KISS"
Share:

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का नया सॉन्ग फर्स्ट किस रिलीज किया जा चुका है। इस वीडियो में हनी सिंह के साथ इप्सिता दिखाई दे रही है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। हनी सिंह और इप्सिता ने इस गाने को गाया है। लिल गोली, होमी दिल्लीवाला, सिंघस्टा और हनी सिंह ने इस गाने को लिखा है। हनी सिंह के इस गाने को उनके फैंस बहुत ही पसंद कर रहे है। हनी सिंह के वीडियो सॉन्ग फर्स्ट सॉन्ग को भूषण कुमार और शालिनी तलवार ने प्रोड्यूस किया है। रिलीज के कुछ घंटे में ही इस गाने को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जिसके साथ ही फैन्स कमेंट कर गाने को धमाकेदार बोल रहे हैं। इस वीडियो सॉन्ग को फैन्स बार-बार देख रहे हैं। जिससे पूर्व हनी सिंह गाना केयर नी करदा रिलीजकिया गया था। यह गाना फिल्म छलांग का था, जिसे राजकुमार राव और नुसरत भरूचा पर फिल्माया गया था। इतना ही नहीं इस गाने को उन्होंने खुद ही कंपोज़ किया है।

हनी ने इस गाने को स्वेता बरार के साथ मिलकर गाया था। क्या आप जानते है कि हनी सिंह ने हाल बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हैं। हनी ने कहा था कि "दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हनी ने कहा, 'वे वक्त मेरे लिए बेहद मुश्किल भरा था।"

मैंने दारू पीनी शुरू कर दी थी, सोना बंद कर दिया था और इस वजह से ये बीमारी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। यह एक भयानक समय होता है और हमें इसे कभी भी छिपाना नहीं चाहिए। जब हम फैन्स से हर बात शेयर करते हैं तो इसके बारे में भी बताना चाहिए।' हनी ने आगे बताया, मेरे पूरे परिवार और दोस्तों ने मेरी मदद की थी। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने मेरी मदद की थी।

 

जल्द आएगा सनी लियोनी का नया गाना, शेयर किया लुक

खुद से सना खान की तुलना होते देख भड़की यह अदाकारा, कहा- 'घटिया लोग'

अपनी तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने माँ मधु को बताया 'नानी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -