तलाक के बाद हनी सिंह को मिला नया प्यार, ऑफिसियल किया रिश्ता!
तलाक के बाद हनी सिंह को मिला नया प्यार, ऑफिसियल किया रिश्ता!
Share:

पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह को आज कौन नहीं जानता। हालाँकि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार आ गया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत शालिनी तलवार से तलाक लेने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में प्यार बनकर आई हैं टीना ठडानी। मिली जानकारी के तहत हनी सिंह ने अपनी नई गर्लफ्रेंड संग रिश्ता पब्लिक किया है। आपको बता दें कि हाल ही में रैपर को दिल्ली में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। यहाँ वह अपनी नई गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आए। दोनों पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए। हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में हैंडसम लगे। इस दौरान वह पहले की तरह अच्छी शेप में लौट आए हैं।

Marin Cilic सहित चोटी के खिलाड़ी महाराष्ट्र ओपन में लेंगे भाग

इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि उनकी लेडीलव, जिनका नाम टीना ठडानी बताया जा रहा है, ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में स्टनिंग लगीं। हनी सिंह की गर्लफ्रेंड का Balenciaga हैंडबैग यूजर्स ने नोटिस किया है। जिसकी कीमत 2।5 लाख के करीब बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस समय हनी सिंह का उनकी गर्लफ्रेंड संग ये वीडियो वायरल हो गया है। हालाँकि कुछ यूजर्स मजे ले रहे हैं। एक शख्स लिखता है- 'तभी तो तलाक हुआ नई गर्लफ्रेंड से जो मिलवाना था।' इसके अलावा लोगों का ये भी मानना है कि हनी सिंह अब पहले जैसे नहीं हो सकते। उन्होंने अपना चार्म खो दिया है। एक शख्स ने लिखा- 'मतलब बीवी सही बोल रही थी।'

कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड?- सामने आने वाली खबरों के मुताबिक, वीडियो में जिस लड़की संग हनी सिंह दिखाई दे रहे हैं वो मॉडल टीना ठडानी हैं। टीना हनी सिंह के साथ गाने पेरिस का ट्रिप में नजर आई थीं। टीना ने फिल्म The Leftovers डायरेक्ट की है। रियल लाइफ में टीना बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। टीना सुपर फिट होने के लिए जानी जाती है।

विश्व टूर फाइनल्स में छाप छोड़ने आ रहे ये बैडमिंटन खिलाड़ी

आम्बेडकर के माथे पर लगा दिया तिलक और पहना दिया भगवा, मचा बवाल

‘बीच सॉकर’ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन इस माह से होगा शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -