बहुत दिनों बाद नजर आये हनी सिंह
बहुत दिनों बाद नजर आये हनी सिंह
Share:

मुंबई। रैप की दुनिया का सबसे प्रसिद्ध नाम और अपने गानों से बच्चे-बच्चे की जुबां पर छा जाने वाले यो यो हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से फैन्स की नजरों से दूर हैं। 2015 में बाइपोलर डिसआॅर्डर के कारण उन्होंने गाना छोड़ दिया था और उसके बाद हनी सिंह लंबे समय तक मीडिया की नजरों से दूर रहे हैं। लेकिन हाल ही में हनी सिंह को दिल्ली की एक पार्टी में देखा गया है। हनी सिंह इस पार्टी में एक्टर सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हनी ने टोपी लगा रखी है, लेकिन उनके लंबे बाल टोपी में पीछे से नजर आ रहे हैं।

दरअसल हनी सिंह मीडिया की नजरों से लंबे समय से गायब हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोगों को बीच-बीच में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देते रहते हैं। जानकारी के अनुसार हनी सिंह जल्द ही फिर से अपने सुरों के साथ वापसी करने वाले हैं। दो साल बाद हनी सिंह एक बार फिर बॉलीवुड सॉन्ग के साथ लौट रहे हैं।

हनी सिंह ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए 'दिल चोरी साडा' हो गया गाना गाया है। यह एक पार्टी नंबर है, जो पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के गाने का रीमेक है। यह गाना 26 दिसंबर को रिलीज होगा। हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका', 'ब्लू आइज' जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं, लेकिन बाइपोलर डिसआॅर्डर के कारण उन्होंने गाने लिखना छोड़ दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं शराब का आदी था इसलिए यह बीमारी और बढ़ गई थी।

राम जेठमलानी की बायोपिक मुश्किल है- सोहा अली

क्रिसमस पार्टी में रेड पहनकर लोगो का दिल जीत गई अमृता अरोरा

सेक्‍शुअल हैरेसमेंट से सिलवेस्टर स्टेलोन का इनकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -