होंडा बनी नंबर वन
होंडा बनी नंबर वन
Share:

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वर्ष 2017 में देश के 15 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में नबंर एक दोपहिया ब्रांड बन जाने का दावा किया है। कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा 

कि इन 17 बाजारों में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ़, उत्तराखण्ड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल है। 

उसने कहा कि मात्र छह वर्षों में कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की। होंडा ने कहा कि आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों और सपनों को समझते हुए भारतीय समाज का दिल जीतने के लिए वह लगातार प्रयासरत है और इसी के बल पर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी बिक्री बड़े राज्यों में बिक्री पिछले छह वर्षों में दोगुना से अधिक बढ़ी है। 

होंडा बाइक एंड स्कूटर के सेल्स एंड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि होंडा ने भारतीयों की दोपहिया वाहनों की सवारी के तरीको को ही बदल डाला है। मोटरसाइकल पसंद करने वाले राज्य भी अब तेजी से स्कूटरीकरण की ओर रुख कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा , झारखंड या छत्तीसगढ़ में स्कूटर सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

मैकडोनाल्ड्स के आउटलेट्स हुए बंद

जब ग्राहकों के खाते में अचानक आए 99 हजार रुपये

FBB सुपर 60 सेल में मिल रहा डिस्काउंट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -