बंद होने जा रही है होंडा की यह बाइक
बंद होने जा रही है होंडा की यह बाइक
Share:

टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा अपने बहुप्रचिलित बाइक मंकी को बंद करने जा रही है। एक समय में कई घरों की शान रह चुकी मंकी बाइक मंदी के दौर से गुजर रही है। बता दें कि होंडा मंकी का उत्पादन पिछले 50 वर्षो से करता आ रहा है। इसके बंद होने का बड़ा कारण मंकी बाइक के डिमांड में गिरावट का आना है।

हांलाकि होंडा ने इसे बचाने की तमाम कोशिशें की और प्रतियोगिता का रास्ता अपनाया। बाइक को जीतने के लिए ड्रॉ भी निकाला गया। इस दौरान 500 मंकी में से केवल एक को ही जीता गया और यही से कंपनी को सबक मिला। मंकी की कहानी तब शुरु हुई थी, जब एक छोटी बाइक के निर्माण की प्रतियोगिता शुरु हुई थी।

बाइक के निर्माण के बाद इसका पहली बार प्रयोग 1961 में टोक्यो में एक मनोरंजन पार्क की सवारी के लिए किया गया। सड़क पर चलने वाली यह पहली बाइक थी, जो 50 सीसी में मिलती थी। इसके अलावा एक सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ 1967 में इसे शुरू किया गया।

अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही होंडा मंकी ने एक मजबूत प्रशंसक वर्ग को आकर्षित किया। यह खासकर उन लोगों के लिए था जो शहर के यातायात से निपटने के लिए कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल की तलाश में थे। इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन में फोल्डेबल हैंडल दिए गए थे। बता दें कि भारत में मंकी कभी नहीं आई। मंकी के तौर पर होंडा ने होंडा नवी को भारतीय बाजार में बेचा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -