लंबे इंतजार के बाद Honda Grazia का अपडेटेड वर्जन लॉन्च
लंबे इंतजार के बाद Honda Grazia का अपडेटेड वर्जन लॉन्च
Share:

मुंबई : सबसे प्रचलित Honda Grazia का 2019 के लिए अपडेटेड वर्जन लॉन्च हो चुका है। हालांकि, अपडेट केवल स्कूटर के टॉप वेरिएंट तक ही सीमित है जबकि बेस वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Honda Grazia का डिस्क वेरिएंट कई कॉस्मैटिक अपडेट्स के साथ आती है। इसमें ब्रांड न्यू कलर 'Pearl Siren Blue' शामिल किया गया है। 

बजाज पल्सर ने मारी बाजी, जानिए कितनी यूनिट हुई सेल

इतनी है इसकी कीमत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने यह बदलाव इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वेरिएंट 'DX' में किया है, जिसके चलते इसकी कीमत 300 रुपये बढ़ाई गई हैं। कुल मिलाकर अब 2019 Honda Grazia DX की कीमत 64,668 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। वहीं, इसके लोअर स्पेसिफिकेशन मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Video हुआ जारी, Yamaha MT-15 को लॉन्च होने में चंद दिन बाकी

और भी है कई फीचर्स 

जानकारी के अनुसार Honda Grazia तीन वेरिएंट्स - ड्रम, ड्रम एलॉय और डिस्क में उपलब्ध है। इसमें ड्रम और ड्रम एलॉय वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 60,296 रुपये और 62,227 रुपये है। दोनों कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली हैं। कीमतों में बढ़ोतरी और नए कलर एडिशन के बाद टॉप-स्पेसिफिकेशन Grazia नए डेकल्स के साथ आती है, जिसमें फ्रंट एप्रन पर 'DX' का सरनामा किया गया है। इन बदलावों को छोड़कर Honda Grazia में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महज इतनी है कीमत, बजाज ने इस खास अंदाज में पेश किया Pulsar 180F का Neon एडिशन

अब AC की तरह काम करेगा पंखा, मोबाइल से आप कर सकेंगे कंट्रोल

Yamaha R15 V3 का लुक देख छूट जाएंगे पसीने, मॉडिफिकेशन से बने इतनी ख़ास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -