BJP इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास कर रही है, इसके खिलाफ केवल कांग्रेस हो सकती है: पी. चिदंबरम
BJP इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास कर रही है, इसके खिलाफ केवल कांग्रेस हो सकती है: पी. चिदंबरम
Share:

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने बीते शनिवार को एक बयान दिया है। इस बयान में यह कहा गया है कि, 'भारत के इतिहास से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम मिटा देना फुटबॉल के इतिहास से क्रिस्टियानो रोनाल्डो या विमानन के इतिहास से राइट भाइयों को हटाने जैसा है।' जी दरअसल बीते शनिवार को दक्षिण गोवा के मडगांव शहर में कांग्रेस की एक बैठक हुई और इस बैठक में चिदंबरम ने कहा, 'भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा एकरूपता का प्रयास भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'कल्पना कीजिए कि अगर फुटबॉल का इतिहास लिखा जाए उसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छोड़ दिया जाए तो कैसा लगेगा? मोटर कार का इतिहास लिखा जाए, तो हेनरी फोर्ड नहीं होंगे? अगर विमान का इतिहास लिखा जाता है, तो राइट ब्रदर्स नहीं होंगे? भाजपा इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास कर रही है। हमें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए जो पार्टी इसके खिलाफ खड़ी हो सकती है, वह केवल कांग्रेस हो सकती है।'

जी दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद द्वारा जारी एक पोस्टर का जिक्र करते हुए यह बात कही। वहीँ इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, 'पोस्टर से नेहरू गायब थे।' इसके अलावा चिदंबरम ने यह भी कहा, 'मैं आपको चेतावनी देता हूं। यदि आप इस प्रवृत्ति को जारी रखने की अनुमति देते हैं, तो वे इतिहास की किताबों से जवाहरलाल नेहरू अध्याय हटा देंगे। हां, सरदार पटेल हैं, हम इससे खुश हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद हैं, हम खुश हैं। लेकिन जवाहरलाल नेहरू वहां क्यों नहीं हैं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वर्तमान में 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रभारी के रूप में गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

इस बार बहुत खास होने वाला है पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए क्या है योजना?

ठाणे में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 325 नये मामले आए सामने

जया को गले लगाते हुए अमिताभ ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, बेटी श्वेता ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -