होम्योपैथी फार्मासिस्ट ने की ख़ुदकुशी, पुलिस को मिला 7 पन्नो का सुसाइड नोट
होम्योपैथी फार्मासिस्ट ने की ख़ुदकुशी, पुलिस को मिला 7 पन्नो का सुसाइड नोट
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अज्ञात कारणों के चलते होम्योपैथी फार्मासिस्ट लगभग 42 साल के अशोक गांव खेड़ा निवासी ने नगरपालिका अस्पताल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शहरी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर शवगृह में रख दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 3 बजे अस्पताल की छुट्टी होने के बाद कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर फंदा लगा लिया जबकि मैन गेट के ताला लगा हुआ था। परिजनों ने उससे संपर्क करना चाहा लेकिन फोन नहीं उठाया। जब अस्पताल के एक कर्मचारी ने कमरे से फोन की आवाज सुनी तो उसने जंगले में से देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था।

कर्मचारी ने अन्य लोगों को इस बात की सूचना दी। उसके उपरांत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो अंदर से दरवाजे का चटकनी भी लगी हुई थी। रात्रि करीब 9 बजे जब उसका भाई आया तब पुलिस तीन लोगों को अंदर लेकर गई। मृत्तक के पास से सात पेज का सुसाइड नोट वहां उन्हें मिला। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

भाजपा पार्षद के पति से परेशान होकर युवती ने खुद को लगाई आग, और फिर...

बंगाल में खून से लथपथ मिला एक और भाजपा कार्यकर्ता का शव! सत्ताधारी TMC पर लगा आरोप

रोहतक: नहर में मिले दो महलाओं के शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -