पूर्व गृह सचिव ने लगाया दाऊद की मदद का आरोप, CM ने दिए जाँच के आदेश
पूर्व गृह सचिव ने लगाया दाऊद की मदद का आरोप, CM ने दिए जाँच के आदेश
Share:

मुंबई : भाजपा सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने हाल ही में आश्चर्यजनक बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने भारत की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भारत से ही दाऊद इब्राहिम को सहायता की गई। उन्होंने तत्कालीन मुंबई की राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कुछ अधिकारियों ने दाऊद की सहायता की। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में इस तरह की बातें सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

जिसमें टीवी इंटरव्यू में कहा कि आईबी के अधिकारी और वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि दाऊद को भारत लाने के लिए योजना बनाई गई थी। इसमें छोटा राजन गैंग के गुर्गों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी दिया गया था। दरअसल मुंबई पुलिस का दल छोटा राजन गिरोह के सहयोगियों विकी मल्होत्रा और फरीद तनाशा को पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंची। यह भी कहा गया कि बेटी की शादी में दुबई पहुंचने पर दाऊद को निशाना बनाया जाने का प्लान भी था, इस दौरान विकी, फरीद दाऊद को निशाना बनाने के लिए दिल्ली में थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -