सफर में उल्टी से हैं परेशान तो इन इन चीजों का करें सेवन
सफर में उल्टी से हैं परेशान तो इन इन चीजों का करें सेवन
Share:

सफर के दौरान कई लोगों को परेशानियां होती है और इन परेशानियों में शामिल है उल्टी होना। सफर के दौरान कई लोगों को उल्टी होने की समस्या होती है हालाँकि इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपचार किये जा सकते हैं। आज हम आपको इन्ही उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पुदीना- पुदीना में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो उल्टी को रोकने में कारगर साबित होते हैं। ऐसे में आप सफर में जा रहे हैं तो पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उल्टी रोकने में मददगार होता है। अगर आपको उल्टी आती हो तो कॉटन पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डाल दें और उसे समय-समय पर सूंघते रहें।

लौंग- उल्टी रोकने में लौंग भी काफी मददगार होता है। जी दरअसल सफर में जी मिचलाने लगे तो मुंह में एक लौंग रख लें। इससे जल्दी आराम मिलेगा। इससे जी मिचलाना बंद हो जाएगा। लौंग से मुंह का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

अदरक- अदरक का सेवन करने से भी उल्टी नहीं होती है। जी हाँ और इसका उपयोग करने पर चक्कर भी नहीं आते। ऐसे में आप चाय में अदरक का टुकड़ा जरूर डालें क्योंकि ऐसी चाय पीने से जी नहीं मिचलाता है। वहीं आप अपने साथ अदरक का टुकड़ा रखें। जब जी मिचलाने लगे, उसे चूसें। उल्टी नहीं होगी।

नींबू- नींबू का सेवन भी उल्टी से बचा सकता है। जी दरअसल इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड जी मिचलाने की समस्या को दूर करता है। आप गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ कर और थोड़ा नमक मिला कर पिएं। वहीं यात्रा के दौरान नींबू साथ रखें। जब जी मिचलाने लगे तो नींबू को चूसें। उल्टी नहीं होगी।

इलायची- जी मिचलाने की समस्या से परेशान हैं तो इलायची के दाने मुंह में रखने पर फायदा होता है। जी दरअसल इलायची बहुत ही गुणकारी चीज है। इसे चबाने से मुंह का स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है।

ठंड में मूंगफली खाने से होते हैं ये 8 चौकाने वाले फायदे

अगर आप भी खाते हैं मछली तो आज ही छोड़ दें वरना...

लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए ये हैं सबसे बेहतरीन आहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -