इन घरेलु नुस्खों से प्लास्टिक के बर्तनो में लगे दाग मिनटों में होंगे साफ़
इन घरेलु नुस्खों से प्लास्टिक के बर्तनो में लगे दाग मिनटों में होंगे साफ़
Share:

किचन में प्लास्टिक रेंज के किचन प्रोडक्ट्स आजकल हर कोई इस्तेमालमे ला रहा है लेकिन इस पर दाग भी जल्दी पढ़ जाते है और हर कोई स्टील के बर्तनों से बोर होकर इन कलरफुल बर्तनों की तरफ आराम से आकर्षित हो जाता है। आपकी भी किचन में ये आराम से मिल जाएंगे। इन बर्तनों में जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है वो यह कि इन्हें रोजाना इस्तेमाल करने से इनमें कई बार महक भी रह जाती है। इतना ही नहीं इसमें लगे जिद्दी दाग बहुत बुरे लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप इन जिद्दी दागों और महक से छुटकारा पाएं।इसके लिए नीच दिए गए टिप्स को फॉलो कर इन परेशानी से निजात पा सकते है........................

कॉफी
बदबूदार प्लास्टिक के बर्तनों को साफ करने के लिये आप कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए कॉफी पाउडर को बर्तन पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद बर्तन को रगड़ें। ऐसा करने से आपके बर्तन चमक उठेंगे और उनमें से आने वाली गंदी स्मेल भी दूर हो जाएगी। 

लिक्विड क्लोरीन ब्लीच
ब्लीच से आपने कपड़ों में लगे दाग तो कई बार हटाए होंगे, पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इससे आप प्लास्टिक के बर्तंनों में लगे दागों से भी छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपके टिफिन में से आने वाली गंध को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आपको बस लिक्विड क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल करना होगा।

बेकिंग सोडा
अपने बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी भर लें और इसमें तीन तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब अपने प्लास्टिक के बर्तनों को इसमें डालकर रख दे। ध्यान रहे आपके बर्तन पूरी तरह इसमें डूब जाए। आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।
 

सिरका
प्लास्टिक के बर्तन से दाग और महक हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में सिरके को मिलाकर बर्तन पर डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ना होगा। कुछ देर बाद इसे स्क्रब से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से आपके बर्तन से बदबू भी चली जाएगी और साथ ही यह चमकदार भी लगेगा।

अंडे की छिलके की ये घरेलु उपाय यक़ीनन नहीं जानते होंगे आप, कई समस्याओ का ये है समाधान

घर में नहीं दिखेगा कॉकरोच का नामोनिशान, ये घरेलु नुस्खे करेगे ऐसा उपाय

जानकार हो जायेंगे हैरान,बालो में यूज होने वाला कंडीशनर भी कर सकता है यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -