खर्राटो की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाये ये घरेलु नुस्खे , जाने
खर्राटो की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाये ये घरेलु नुस्खे , जाने
Share:

खर्राटे की समस्या अमूमन हर घर में किसी न किसी सदस्य को होती है। सोते वक्त खर्राटे आने का मुख्य कारण नशा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाना, स्ट्रेस, नशा या फिर हार्मोनल में बदलाव के वजह से होता है। इतना ही नहीं बल्कि यदि मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, खांसी या बुखार होने वाला हो तो खर्राटे इसका संकेत भी देते हैं। खर्राटों से आने वाली आवाज से न सिर्फ उन्हें ही समस्या होती है, साथ ही आस-पास सोने वाले लोग भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में खर्राटे से निजात पाने के लिए कुछ टिप्स बता रहा है, जिसे आप जरूर आजमाना चाहेंगे।

-2-4 लहसुन की कली को सरसों के तेल में डालकर गर्म करें और इस तेल से सीने की मालिश करें। इससें सांस की रूकावट दूर होगी।

-घी को गर्म करें। इसके बाद गुनगुना होने के बाद 2 या 3 बूंदे नाक में डालें। रोज रात को सोने से पहले ऐसा करने पर खर्राटों में राहत मिलेगी।

-एक कप पानी में आधा-आधा चम्मच चायपत्ती, अदरक पाउडर, दो लौंग और नींबू के रस को उबालें। इस काढ़े को रात में सोने से पहले पीएं।

-बॉडी में पानी की कमी से नाक और गले में कफ बढ़ जाता है, जिससें सांस में रूकावट आती है। ऐसे में दिन में 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीएं।

-एक गिलास पानी में पुदीने के तेल की 4-5 बूंदें डालकर इससे गरारा करें। खर्राटों में तुरंत आराम मिलेगा।

-नमक मिले गुनगुने पानी से गरारा करें। ऐसा करने पर गले की नसों में होने वाली सूजन ठीक होती है और खर्राटों से राहत मिलती है।

-सोने से पहले एक चम्मच शहद पीएं। इससे गले की नशों मं आराम मिलेगा और खर्राटों की समस्या भी खत्म होगी।

-एक कप पानी में एक अदरक का छोटा टुकड़ा उबालकर 5 मिनट बाद में एक चम्मच शहद मिलाकर पींए। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। खर्राटों की समस्या खत्म होगी।

-रात को सोने से पहले एक चम्मच ऑलिव ऑयल गुनगुना करके पीएं। ऐसा करने पर खर्राटों की समस्या दूसरी होगी।

-रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीएं। ऐसा करने पर सांस की नली खुलेगी और खर्राटों से राहत मिलती है।

बालो को झड़ने से बचाने के लिए अपनाये ये घरेलु नुस्खे, मिलेगा फायदा

घर में पायी जाने वाली चीज़ो से आसानी से बनाए फेस टोनर, जाने

बढ़ते प्रदुषण से हो रहे स्वस्थ समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये घरेलु नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -