डेंगू से बचने के लिए मच्छरों को भागने के घरेलु तरीके
डेंगू से बचने के लिए मच्छरों को भागने के घरेलु तरीके
Share:

 ये कुदरती उपाय न सिर्फ मच्छरों को आपसे दूर रखेंगे बल्कि आपकी त्वचा का भी ध्यान रखंगे।नीम की एक अलग तरह की गंध होती है जो मच्छरों को दूर रखती है। नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और शरीर पर रगड़ें। ये कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छरों से बचाता है। नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छरमुक्त रखने का एक बहुत असरदार उपाय है। इस मिश्रण के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्राकृतिक है। इस मिश्रण का उपयोग करने के लिए बराबर अनुपात में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण बनाएं और आपके शरीर पर इसका इस्तेमाल करें। नीम के कई सारे फायदे हैं।सेहत का ध्यान रखने के अलावा ये मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। नारियल तेल के साथ नीम के तेल को मिलाकर प्रयोग करने से मच्छर भागते हैं। 

मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का भी प्रयोग किया जा सकता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दें। 15 से 20 मिनट बाद दरवाजा खोल दें सारे मच्छर भाग जाएंगे।  अगर आपको यह लगता है कि पेड़ और झाड़ियां मच्छरों का पैदा करते हैं तो आप गलत हैं। झाड़ियों और पेड़ों का सही तरह रोपण करना आपके घर को मच्छरमुक्त रख सकता है। तुलसी की झाड़ियां, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास लगाने से मच्छर पैदा नहीं होते। कूलर में पानी रहने की वजह से मच्छरों को उनमें पनपने का मौकाै मिल जाता है। ऐसे में इसमें नेप्थलीन बॉल्स डाल दीजिए, इससे मच्छर नहीं आएंगे।

बॉडी में किसी भी तरह के स्ट्रेच मार्क्स से निजात देगा ये घरेलु उपाय

सिगरेट पीने की लत से छुटकारा देगा ये घरेलु काढ़ा, मिलेंगे और फायदे

पार्टनर के खर्राटों से है परेशान, घरेलु नुश्खे देंगे निजात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -