लहसुन छिलने के लिए ये टिप्स झटपट काम निपटाने में आएंगे काम ...
लहसुन छिलने के लिए ये टिप्स झटपट काम निपटाने में आएंगे काम ...
Share:

लहसुन छिलने में बहुत समय भी लगता है इसलिए कोई भी रेसिपी जिसमें लहसुन पड़ने वाला है, उसे बनाने के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी जाती है और शूरूआत होती है लहसुन छिलने से। लेकिन आज हम आपको बता रहे है कि आप कैसे कम समय में और आसानी से लहसुन छिल सकती है। लहसुन की कलियों को छीलने के भी कई तरीके हैं।

लहसुन छिलने के एक तरीके में लहसुन की कलियों को पत्थर या किसी भारी चीज से हल्का सा कूट लें। ऐसा करने से लहसुन के छिलके निकल जाएंगे। लेकिन ध्‍यान रखें कि लहसुन को कुचले नहीं, नहीं तो लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी।

लहसुन छिलने के लिए छुरी का नुकीला हिस्सा लहसुन की कली पर रखें। नोंक को कली के अंदर झुकाएं और फिर छुरी पर थोड़ा सा जोर लगाएं। ऐसा करने से लहसुन का छिलके अलग हो जाएगे। लेकिन यह तरीका तभी अपनाएं जब लहसुन तुरंत इस्तेमाल करना हो। क्‍योंकि कूचा हुआ लहसुन ज्यादा देर तक रखने पर खराब हो जाता है।

आप बेलन की मदद से भी लहसुन छिल सकती हैं। बेलन से लहसुन छीलना सबसे आसान तरीका है, जिसमें कम मेहनत और समय लगता हैं। इसके लिए बेलन जिस तरह आटे की लोई पर चलाया जाता है, उसी तरह उसे लहसुन पर चलाएं। ऐसे में छिलके खुद ही अगल हो जाएंगे, जिन्हें आप बाद में हटा सकती हैं।

लहसुन छिलने के लिए एक कटोरे में पानी लें और उसे गर्म करें। पानी सिर्फ उतना ही गर्म करें जितना अंगुलियां सहन कर सकें। अब हल्के गर्म पानी में लहसुन की कलियां डालें और उसे हल्का डुबो दें। दस मिनट उसे वैसे ही छोड़ दें, ताकि छिलका थोड़ा साफ हो जाए। फिर लहसुन को हाथ से रगड़ें, ऐसा करने से लहसुन के छिलके निकल जाएगे।

दही के साथ कभी न करे इन चीज़ो का इस्तेमाल , पड़ सकते है बीमार

अंडे ख़राब है या नहीं जानने के लिए अपनाये ये टिप्स, जाने कैसे करे स्टोर

घर पर बनाये सीरम पाए कुदरती निखार , घर पर सुंदरता बढ़ाने का उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -