अंडे ख़राब है या नहीं जानने के लिए अपनाये ये टिप्स, जाने कैसे करे स्टोर
अंडे ख़राब है या नहीं जानने के लिए अपनाये ये टिप्स, जाने कैसे करे स्टोर
Share:

कुछ चीजें परएक्सपायरी डेट देखते हैं। इससे हमें पता चलता है कि वो सामान कब का बना है और कब तक खराब नहीं होगा। पर कुछ चीजें ऐसी भी होती जिनकी जांच करना मुश्‍किल होता है। उनमें से एक है अंडा। अंडे को हम खरीदते है तो उसपर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है, खासकर लोकल दुकानों में मिलने वाले अंडों में एक्सपायरी डेट नहीं होता है। साथ ही आपको पता होगा कि एक निश्चित समय के बाद अंडे खराब हो जाते हैं। अंडे की एक्सपायरी डेट का पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसे में कैसे पता चलेगा कि अंडा फ्रैश है या नहीं? तो आइए इन तरीकों से जानें अंडा फ्रैश है या नहीं।

अंडे चेक करने का तरीका :वैसे अंडे की एक्सपायरी डेट का पता लगाने के लिए हमें दो चीजों पर ध्यान देना ही होगा।पहला सूंघने और दूसरा देखने पर। इसके लिए आपको एक टेस्ट करना होगा, जिसे फ्लोटिंग टेस्ट कहते हैं। ये अंडों को बिना फोड़े उनकी फ्रेशनेस चेक करने का सबसे अच्छा तरीका है। आइए जानते हैं कि इस टेस्ट को करने का तरीका। इसके लिए एक बर्तन में ठंडा पानी भरें और फिर इसमें अंडों को डाल दें। अगर ये नीचे डूब जाते हैं और किनारे पर सीधे लेट जाते हैं, तो ये अंडे बिल्‍कुल ताजे हैं। अगर अंडे पानी में नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं, तो समझ जाइए कि अंडे कुछ हफ्ते पुराने हैं और खाने लायक हैं। वहीं, अगर अंडे पानी की सतह पर ही तैर रहे हैं तो समझ लें की वो खराब हो चु‍के हैं और उन्हें नहीं खाना चाहिए।

स्टोर करने का तरीका : फ्रिज में नहीं रखें हुए अंडों की उम्र सात से दस दिन की होती है, जबकि फ्रिज में रखे हुए अंडों की उम्र तीस से से पैतालीस दिन तक की होती है। ये अंडों की आइडियल लाइफ होती है।अंडे अगर फ्रिज में सही से रखे हो तो ये पांच से छह हफ्ते तक चल सकते हैं। इनको फ्रिज करने का सबसे बढ़िया तरीका ये है कि जिस कार्टन में अंडे आते हैं, इनको वैसे ही फ्रिज में रख दिया जाए। ऐसे इनका तापमान एक समान बना रहता है। अगर संभव हो तो अंडों को एक समान तापमान पर ही ट्रांसपोर्ट करना चाहिए। ठंड के मौसम में ये तापमान 21°C से 23°C, वहीं गर्मी के मौसम में ये 19°C से 21°C होना चाहिए। अंडों को फ्रिजर में रखने से साल्मोनेला का खतरा कम हो जाता है। इससे अंडे लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।

घर पर बनाये सीरम पाए कुदरती निखार , घर पर सुंदरता बढ़ाने का उपाय

इस्तेमाल करे ये प्राकर्तिक ब्लीच अपने चेहरे पर और पाए कुदरती चमक और ग्लो , जाने कैसे

ये चार ग्रह कारण हो सकते है प्रेम विवाह के सफल न होने का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -