सीने में जलन की समस्या से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलू उपाय
सीने में जलन की समस्या से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलू उपाय
Share:

आज के समय में कई लोग हैं जो सीने में जलन यानी हार्ट बर्न से परेशान रहते हैं। जी दरअसल हार्ट बर्न कई कारणों से हो सकता है। इस लिस्ट में गलत समय पर भोजन करना, अनहेल्दी आदतें, अधिक तेल-मसालेदार वाली चीजों का सेवन करना शामिल है। वैसे तो आमौतर पर यह समस्या लोगों में स्पाइसी और ऑयली फूड के सेवन के बाद नजर आती है और इसके लिए कुछ लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। अगर आपको यह समस्या कभी-कभी होती है, तो आप इसे कुछ आसान से घरेलू नुस्खों से भी दूर कर सकते हैं। आज हम आपको उन्ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* जी दरअसल जब भी आपको सीने में जलन हो, तो आप च्यूइंगम चबाएं। ऐसा करने से सीने में होने वाली बर्निंग सेंसेशन को कम किया जा सकता है। आप शुगर फ्री च्यूइंगम ही खरीदें, ताकि आपके दांतों के साथ शरीर भी स्वस्थ रह सके।

* हार्ट बर्न से तुरंत राहत पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसका सेवन करें। यह आपको 10-15 मिनट में परिणाम देना शुरू कर देगा।

* आप कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। इसी के साथ ही यह शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद चाय होती है। जी दरअसल हार्ट बर्न होने पर एक कप कैमोमाइल चाय पीना बेस्ट घरेलू उपचार में से एक है। आप भोजन करने के बाद इस चाय को पी सकते हैं।

* सेब  शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है। इसी के साथ ही पेट के एसिड को बेअसर करने के लिए जाना जाता है। एसिड के कारण ही सीने में जलन की समस्या शुरू होती है और आप एक सेब खाकर जलन की समस्या दूर कर सकते हैं।

* अगर आपको हार्ट बर्न की समस्या है तो एक मुठ्ठी बादाम का सेवन करें, इससे काफी हद तक आपकी तकलीफ कम हो जाएगी।  आप भोजन करने के बाद 4-5 बादाम जरूर चबाकर खाएं।

चाहिए दीपिका जैसी बॉडी तो इस डाइट को करें फॉलो

शरीर में उभरी हुई हड्डी या गांठ हो सकती है ऑस्टियोमा का संकेत, जानिए लक्षण

आयुर्वेद में है मंकीपॉक्स का इलाज! इन चीजों को खाने से बचे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -