बढ़ानी है आँखों की रोशनी तो इन 6 टिप्स को करें फॉलो
बढ़ानी है आँखों की रोशनी तो इन 6 टिप्स को करें फॉलो
Share:

आज के समय में प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल हो गई है और इसके चलते हममें से ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई लोग दिनभर कम्प्यूटर में काम करते हैं और इसी के चलते उनकी आँखे कमजोर हो जाती है। आज के समय में कम उम्र में ही नजर कमजोर होना, मोतियाबिंद, अंधापन, मैकुलर डिजनरेशन, सूखी और लाल आंखें, आंखों में जलन, पानी निकलना जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। इस वजह से आंखों की उचित देखभाल करना बहुत जरूरी है। अब आज हम आपको आँखों की देखभाल के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके काम आएँगे। 

गुलाब जल: आंखों में ऑर्गेनिक गुलाब जल डालें। जी दरअसल यह आंखों की जलन से राहत प्रदान करने के साथ ही आंखों को ठंडक और आराम प्रदान करता है।

गाय का घी: गाय के घी का सेवन और आंखों में घी डालना, नाक के माध्यम से भी घी की 1-2 बूंदें डाल सकते हैं। जी दरअसल यह आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन उपाय है।

त्रिफला: यह आंखों के लिए अद्भुत जड़ी-बूटी है। आप इसको आंखें धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लें और इसे रात भर 1 गिलास पानी में भिगो दें। उसके बाद सुबह इसे 21 बार मुड़े हुए महीन कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान इस मिश्रण को छान लें। ध्यान रहे त्रिफला का कोई कण पानी में न रह जाए। अब इस पानी से आंखें धो लें। 

अंजना या काजल: आयुर्वेद में अंजना को 'द्रिकबलम' के रूप में मानता है, जिसका अर्थ है आंखों की रोशनी में सुधार करना। ऐसे में आप रात में सोते समय आंखों में काजल लगा सकते हैं।

पैदल चलें: चलते समय हम अपने दूसरे और तीसरे पैर के अंगूठे पर सबसे ज्यादा दबाव डालते हैं। जी दरअसल इन दोनों में ही सबसे ज्यादा नर्व एंडिंग (Nerve Ending) होते हैं, जो आपकी आंखों के कामकाज को उत्तेजित करते हैं और दृष्टि में सुधार करते हैं।

आंखों की एक्सरसाइज: रोजाना आंखों को कम से कम 10 मिनट दाएं-बाएं ऊपर नीचे और गोल-गोल घुमाएं।

नसों में दर्द से हैं परेशान तो आपके काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे

घर पर फहराने जा रहे हैं राष्ट्रिय ध्वज तो इन बातों का रखे खास ध्यान

दूसरे के घर बच्चा होता है कांग्रेस खुशियां मनाती है-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -