अगर सुबह भी रहता है रात का हैंगओवर तो उतारने के लिए करें यह घरेलू उपाय
अगर सुबह भी रहता है रात का हैंगओवर तो उतारने के लिए करें यह घरेलू उपाय
Share:

आप सभी ने देखा होगा हमेशा ही शराब पीने वाले लोग हैंगओवर में डूबे रहते हैं। ऐसे में हैंगओवर हो जाने पर लोगों का दिमाग सही तरह से निर्णय भी नहीं ले पाता है और काम भी नहीं कर पाता। उस समय में यह भी समझ नहीं आता कि हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए क्या खाएं या क्या पिएं? अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए घरेलू उपाय।

हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए घरेलू उपाय-


नींबू- ज्यादा शराब का सेवन करने के बाद शरीर में शुगर लेवल खराब हो जाता है। ऐसे में आप इसे ठीक रखने के लिए 1 गिलास ठण्डे पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इसी के साथ इसमें थोड़ी-सी चीनी डाल सकते हैं।

नारियल पानी - इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसी के साथ आप कोशिश करें कि नारियल पानी पिएं। इससे हैंगओवर को उतारा जा सकता है।
 
पुदीना -
पुदीना की 3-4 पत्ती लें। अब इसके बाद इसे गर्म पानी में डालकर पिएं। जी दरअसल इसके सेवन से पेट में स्थित वायु दूर होती है, और आंतों को आराम मिलता है। आपको बता दें कि पुदीना का सेवन हैंगओवर उतारने का सरल उपाय है।

अदरक व काला नमक- आप शराब का नशा उतारने के लिए अदरक व काला नमक का सेवन कर सकते हैं। यह बेहतरीन उपाय है।


टमाटर - ताजे टमाटर का रस लें और पीए। जी दरअसल इसमें फ्रूक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो कि शराब का पाचन करता है। इसी के साथ इसमें उपस्थित जीवनीय एवं खनिज तत्व हैंगओवर के लक्षणों को कम करता है।

अगर नहीं आ रही नींद तो इन मन्त्रों का करें जाप

GOOD NEWS! मध्यप्रदेश में वैध होगी 6 हजार कॉलोनियां

'साइकिल' एक्सीडेंट में मौत हुई या सांड ने टक्कर मारी.. हम देंगे 5 लाख- अखिलेश यादव का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -