काले हो गए हैं कूल्हे तो नारियल के तेल में मिलाकर लगाए ये चीज
काले हो गए हैं कूल्हे तो नारियल के तेल में मिलाकर लगाए ये चीज
Share:

हम अपने शरीर को अधिक से अधिक अच्छा दिखाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। चेहरे से लेकर हाथ और पैरों की त्वचा की देखभाल हम सभी करते हैं लेकिन इसे करते समय हम यह भूल जाते हैं कि शरीर के अन्य अंगों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। इस लिस्ट में अधिकतर वे अंग होते हैं जो हमेशा कपड़ों से ढके रहते हैं। जी हाँ और इसी लिस्ट में शामिल हैं कूल्हे। यह भी शरीर का एक हिस्सा है जो हमेशा कपड़ों के नीचे रहता है।

इसके बावजूद लगभग हर कोई इस बात की शिकायत करता है कि कूल्हों की त्वचा का रंग शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा के रंग की तुलना में गहर होता है। खैर अगर ऐसा है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं जो आपके काम आएँगे। जी दरअसल कभी-कभी जिस हिस्से को हमेशा ढका रखा जाता है उसकी त्वचा का रंग भी टैन हो जाता है। लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर के जिस हिस्से में धूप पड़ती है वहां विटामिन-डी की कमी से त्वचा काली हो जाती है।

घर का बना स्क्रब-
सामग्री- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल, 1 छोटा चम्मच सफेद नमक
विधि- इसको बनाने के लिए नारियल के तेल में नमक मिलाकर एक स्क्रब तैयार कर लें। अब इस स्क्रब को कूल्हों पर लगाएं और हल्के हाथों से त्वचा को थपथपाएं। इसके बाद आपको बस 2 मिनट के लिए स्क्रब करना है। अब आप साफ पानी से त्वचा को साफ कर लें। ध्यान रहे यह स्क्रब (बॉडी स्क्रब घर पर ही बनाएं) केवल बाहरी उपयोग के लिए है, इसे जननांगों पर न लगाएं।

फिटकरी का पानी-
सामग्री- 
1 ब्लॉक फिटकरी, 1 बाल्टी पानी
विधि- इसको बनाने के लिए एक पैर को गर्म बहते पानी में डुबोएं, परतों के बीच रुककर उन्हें सूखने दें। अब इस पानी से नहा लें। इसके बाद पानी में सादा पानी भी मिला लें। अगर आप फिटकरी के पानी से नियमित रूप से नहाएंगे तो कूल्हों का कालापन काफी कम हो जाएगा।

हल्दी बॉडी वॉश-
सामग्री- 
1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल, 1 चम्मच दूध
विधि- इसके लिए एक बाउल में बेसन, हल्दी, सरसों का तेल और दूध मिलाएं। अब नहाते समय इस मिश्रण को कूल्हों पर लगाएं और इस क्षेत्र को अपने हाथों से हल्के से रगड़ें। करीब 5 मिनट बाद साफ पानी से नहा लें।

बहुत काम की चीज है बेकिंग सोडा, चेहरे को पलभर में बनाता है गोरा

बालों की सफेदी को एक महीने में गायब कर देंगे ये घरेलू नुस्खे

स्किन हो गई है ढीली तो टाइट करने के लिए अपनाए ये 3 कारगर घरेलू नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -