कब्ज से परेशान है तो ये घरेलु नुस्खें ट्राय कीजिये
कब्ज से परेशान है तो ये घरेलु नुस्खें ट्राय कीजिये
Share:

खाने के बाद बैठे रहना, डिनर के बाद तुरंत सो जाना ऐसी आदतें हैं जिनके कारण कब्ज की शिकायत शुरू होती है। पेट में गैस बनने की बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती है लेकिन यह किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा करना चाहिए। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। आइए हम आपको कब्ज से बचने के घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देते हैं।

इसबगोल की भूसी कब्ज के लिए रामबाण दवा है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या जड़ से दूर हो जाती है। इसके लिए आप दूध या पानी के साथ रात में सोते वक्त इसाबेल की भूसी लेने से कब्ज समाप्त होता है। कब्ज के लिए त्रिफला बहुत ही अच्छा घरेलू उपचार है। 20 ग्राम त्रिफला रात को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए।

इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी। सुबह उठने के बाद नींबू के रस को काला नमक मिलाकर पानी के साथ सेवन कीजिए। इससे पेट साफ होगा। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्ज दूर हो जाता है। सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए हुए, 4-5 दाने काजू के और 4-5 दाने मुनक्का के साथ खाइए, इससे कब्ज की शिकायत समाप्त होगी।

लड़की को करना हो इम्प्रेस, तो अपनाए ये टिप्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -