इस कारण हो सकती है पैरों में जलन, इन घरेलू उपायों से करें कम
इस कारण हो सकती है पैरों में जलन, इन घरेलू उपायों से करें कम
Share:

आज के समय में लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लिस्ट में कभी कमर दर्द, तो कभी पीठ दर्द शामिल है। जी दरअसल हमारे शरीर में होने वाली हर तकलीफ का कुछ कारण होता है। ठीक उसी तरह कुछ लोगों को पैरों में भी भयानक दर्द होने की शिकायत रहती है। जी दरअसल पैरों में जलन की समस्या से अक्सर लोग परेशान होकर डॉक्टर के पास जाते हैं और दवाओं का सहारा लेते हैं। केवल यही नहीं बल्कि आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस जलन से छुटकारा पा सकते हैं। आइए बताते हैं इसके बारे में।

लिपस्टिक लगाने से इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती हैं आप


पैरों में जलन के ये हो सकते हैं कारण-  हाई बीपी, डायबिटीज, हाइपोथायरायडिज्म, नसों में सूजन। 

सेब का सिरका- सेब का सिरका बर्निंग फ़ीट सिंड्रोम से राहत दिलाता हो। पैरों से जुड़े संक्रमण दूर करने के लिए लोग अक्सर सेब के सिरके से पांवों को धोते या नहाते हैं। जी हाँ और इसकी खास बात यह है कि सेब का सिरका आपको आसानी से कहीं भी मिल जाता है। 

​ठंडे पानी का उपयोग- इसका इस्तेमाल करने से अस्थायी रूप से ही सही पर आपको जलन से राहत मिलेगी। जी हाँ और इस उपाय को रात के समय आजमाना ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हाँ और ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय ही यह जलन और दर्द बढ़ने लगता है। इस स्थिति में अगर कोई व्यक्ति सोने से पहले ठंडे पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर पैरों को कुछ देर पानी में रखे तो दर्द और जलन कम हो सकती है।

दूध में तुलसी के पत्ते मिलाकर पीने से दूर हो जाएंगी ये बीमारी

​फिश ऑयल- फिश ऑयल का उपयोग बहुत सी चीजों के लिए किया जाता है। वहीं फिश ऑयल का उपयोग किया जाए तो इससे दर्द को कम किया जा सकता है। इसी के साथ ही डायबिटीज के कारण होने वाली न्यूरोपैथी को भी रिवर्स किया जा सकता है। फिश ऑयल की खास बात यह है कि ये आसानी से बाजार में मिल सकता है।

​हल्दी का उपयोग- हल्दी बर्निंग फीट सिंड्रोम से राहत दिला सकता है। इसके लिए आपको केवल छोटा सा कार्य करना होगा, आपको नारियल तेल के अंदर हल्दी मिलाकर इसके पेस्ट को पैरों पर लगाना होगा। ऐसा करने से पैरों में होने वाली जलन से राहत मिल जाएगी।

​एप्सम सॉल्ट- बर्निंग फीट के दौरान महज ठंडे पानी के अंदर इसे डालना होता है, एवं इसी ठंडे पानी में पैरों को 15 से 20 मिनट रखकर आपको दर्द से राहत दिलाता है।

हटाने हैं चेहरे के बाल तो अपनाए यह घरेलू उपाय

सर्दी में फट रहे हैं गाल तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

स्किन को करना है रिपेयर तो घर पर बनाए ये नाइट क्रीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -