इनडाइजेशन की समस्या दूर करने के लिए घरेलु उपाय
इनडाइजेशन की समस्या दूर करने के लिए घरेलु उपाय
Share:

आज के समय में इनडाइजेशन की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या बनती जा रही है जिसके प्रभाव से कई लोग परेशान हैं। बहुत से लोगों की समस्या यह है की, सही पाचन न होने की वजह से उन्हें कब्ज़ का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पेट में गैस बनने की शिकायत भी देखी गयी है। आधुनिक लाइफस्टाइल इस प्रॉब्लम का मुख्य कारण है।

अपनी लाइफस्टाइल में निश्चित सुधार करके आप अपने डाइजेशन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। सही डाइजेशन के लिए दवाओं का सहारा लेने से नेचुरल उपाय ज़्यादा बेहतर माने जाते हैं। यह सभी उपाय घर पर आसान तरीके से कर सकते हैं. तेज़ी से खाने की वजह से भोजन अच्छी तरह नहीं चबा पाते और अधचबा हुआ यह भोजन पचने में कठिन होता है। इसीलिए हमेशा अच्छी तरह चबा कर ही भोजन करें और भोजन को देर तक धीरे धीरे खाएं। क्सर घर में कुछ विशेष पकवान आदि बनने पर हम ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं, ज़्यादातर लंच के बाद ऐसे भोजन जिनमें अधिक कैलोरी तो होती ही है और जो पचने में भी थोड़ा अधिक समय लेता है ऐसे भोजन को लेने से बचना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड खाने में टेस्टी और पचने में कठिन होते हैं। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी नुकसानदायक होते हैं। इमनें पोषक तत्वों की मात्रा न के बराबर होती है। इनसे दूरी रखिये। मौसमी फलों और ताज़ी सब्जियों का भरपूर सेवन करना सेहत और पाचन के लिए बहुत लाभकारी होता है। अच्छे पाचन के लिए घर में बनी हुई चीजों का उपयोग करें। अपने खाने के समय की समय सीमा निर्धारित करें और सख्ती से उसका पालन करें। सुबह का नाश्ता ठीक समय पर करें। इसी तरह दोपहर और रात के भोजन का भी समय निर्धारित कर सही समय पर भोजन कर लें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -