IAS अफसर को मिली कुत्ते की 'शाही सैर' की सजा,  जाना पड़ा पत्नी से 3500 KM दूर
IAS अफसर को मिली कुत्ते की 'शाही सैर' की सजा, जाना पड़ा पत्नी से 3500 KM दूर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम (Thyagraj Stadium) में कुत्ता घुमाने को लेकर IAS अधिकारी संजीव खिरवार बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। मगर शायद संजीव खिरवार ने कुत्ते को सैर कराते समय ये नहीं सोचा होगा कि उन्हें अपनी इस आदत के चलते कभी अपने परिवार से 3500 KM दूर जाना पड़ेगा। दरअसल, विवाद बढ़ने के बाद IAS संजीव खिरवार का लद्दाख में तबादला कर दिया गया है। वहीं, उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश में किया गया है। दोनों राज्यों के बीच लगभग 3,465 किमी दूरी है। पहले दोनों की तैनाती दिल्ली में ही थी। 

दरअसल, दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में प्रशिक्षण कराने वाले एक कोच ने दावा किया था कि पहले वे रात 8 या 8।30 बजे तक अभ्यास करते थे। किन्तु अब उन्हें 7 बजे ग्राउंड खाली करने के लिए कह दिया जाता है, ताकि IAS अफसर संजीव खिरवार वहां अपने कुत्ते को घुमा  सकें। कोच ने कहा कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में समस्या हो रही है। त्यागराज स्टेडियम से जुड़े कोच और एथलीट्स ने अपनी परेशानी प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि पहले वे 8।30 या कभी-कभी 9 बजे तक भी अभ्यास कर लेते थे। तब वे हर आधे घंटे में ब्रैक लेते थे। मगर अब ऐसा नहीं कर पाते। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो 3 किमी दूर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जाने लगे हैं।

मीडिया में मामला सामने के बाद विवाद बहुत अधिक बढ़ गया था। इसके बाद केंद्र सरकार हरकत में आई। सरकार ने  IAS अधिकारी संजीव खिरवार का तबादला लद्दाख और उनकी पत्नी का ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश में कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले पर मुख्य सचिव ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भी दी है और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या एयरपोर्ट के लिए बिना इजाजत ले ली यूनिवर्सिटी की जमीन ? HC ने यूपी सरकार से माँगा जवाब

गीतांजलि श्री के उपन्यास 'टॉम्ब ऑफ सैंड' को मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, बनी ये अवार्ड जीतने वाली पहली '

भारतीय पुस्तक'बेहद रॉयल लाइफ जीते थे जवाहर लाल नेहरू, कपड़े धुलने के लिए लंदन जाते थे, प्लेन से सिगरेट आती थी...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -