गृहमंत्रालय ने जारी की तालिबानी अधिसूचना
गृहमंत्रालय ने जारी की तालिबानी अधिसूचना
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं गृहमंत्रालय की अधिसूचना को हाल ही में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने तालिबानी कहा है। कहा गया है कि  केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध दिल्ली सरकार जिस तरह से लगातार प्रयास कर रही है उससे केंद्र डरा हुआ है। यही नहीं मामले की अधिसूचना संविधान का अपमान है।

मामले में यह भी कहा गया कि  विधानसभा के विशेषसत्र को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया संबोधित कर रहे थे। जिसके बाद केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अस्तित्व को खतरा है। ऐसी स्थिति में 125 वर्ष पुरानी ब्रिटिश सरकार की स्थिति भी बहुत दयनीय रही है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों का संविधान में भरोसा नहीं है वे इस तरह की बातें करते हैं। अधिसूचना लाने की जरूरत का अनुभव किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की राजग सरकार और राज्य की दिल्ली सरकार के बीच नौकरशाहों की नियुक्तियों को लेकर लगातार विवाद जारी है। जहां केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव के अवकाश पर होने पर शकुंतला गेमलिन को कार्यकारी सचिव नियुक्त किया वहीं राज्य की दिल्ली सरकार ने इस पर ऐतराज जताया है, अब मामला न्यायालय के संज्ञान में है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -