गृह मंत्री का दावा,  कोई मां का लाल नहीं उठा सकता, पीएम मोदी की नीयत पर सवाल
गृह मंत्री का दावा, कोई मां का लाल नहीं उठा सकता, पीएम मोदी की नीयत पर सवाल
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज बिहार दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह ने पटना में 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम के चलते बिहार आए हैं। जहां वे पार्टी के संकल्प पत्र के लिए लोगों से चर्चा की। राजनाथ सिंह पार्टी के संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष भी है। वहीं, इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा भी की है।

यहाँ जानिए किसके हाथ लगी स्प्लिट्सविला 11 की ट्रॉफी?

राजनाथ सिंह ने इस दौरान पटना के मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। वहीं, राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा है कि 'कोई मां का लाल पीएम मोदी पर ऊंगली नहीं उठा सकता, ना ही उनकी नीयत पर सवाल खड़ा कर सकता है।' उन्होंने कहा है कि मैं मोदी जी को अच्छे से जानता हूं। हमने उनके साथ काम किया है।

सियासी घमासान के बीच ममता की नई चाल, यूपी के चमड़ा कारोबारियों के लिए खोला बंगाल

राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी जी पर कोई और आरोप लगाना हो, तो लगा दीजिए। मोदी जी ने कम काम किया या काम अधिक किया या उनको और क्या काम करना चाहिए था। किन्तु कोई मां का लाल ऊंगली उठा कर उनकी नीयत और इमान पर सवाल नहीं उठा सकता है। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए भाजपा द्वारा  'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम आयोजित कर देश की जनता से संकल्प पत्र के लिए सलाह मांग रही है।

खबरें और भी:-

कांग्रेस का हाथ थामेंगे कीर्ति आज़ाद, भाजपा ने 2015 में किया था निलंबित

उत्तर भारत में ठण्ड का काहर जारी, अवैध गौशाला में 5 गायों की मौत

पीएम मोदी ने अरुणाचल में किया दो एयरपोर्ट्स का उद्घाटन, कहा लोगों को विकास के साथ दिल से भी जोड़ेंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -