तनातनी के माहौल के बीच जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे अमित शाह, लेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक
तनातनी के माहौल के बीच जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे अमित शाह, लेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक
Share:

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घाटी के दौरे पर जाने वाले हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसदीय सत्र के बाद तीन दिनों के लिए जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। अमित शाह जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कश्मीर में पार्टी के कार्यक्रम में शरीक होंगे.

अमित शाह कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे. वहीं पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे. बता दें कि संसद का मानसून सत्र 7 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने 7 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आगे बढ़ाने का फैसला किया है. 

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने की हिदायत दी थी। जम्मू में बने अमरनाथ यात्रियों के आधार शिविर से भी यात्रियों को वापस लौटने के लिए कहा गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए आधार शिविर छोड़ कर वापस अपने घर लौटने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। प्रशासन का या आदेश घाटी में आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए दिया गया है। 

जम्मू कश्मीर मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक जारी, NSA और IB चीफ मौजूद

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार

देशभर में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर केंद्र सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -