होमगार्ड प्लाटून कमांडर की पत्नी ने लगाई फांसी
होमगार्ड प्लाटून कमांडर की पत्नी ने लगाई फांसी
Share:

झाबुआ। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर निलेश डामोर की पत्नी हर्षिता डामोर ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर जो जानकारी प्रारंभिक तौर पर सामने आई है, उसके अनुसार पति और सास - ससुर ने कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया था। जिसके बाद, उसकी मौत की बात सामने आई। प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है लेकिन, पुलिस मौत के अन्य पहलूओं पर चर्चा कर रही है।

राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र में रहने पहुंची हर्षिता की मां और बहन ने हर्षिता के ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। हर्षिता की बहन विनिजा जाॅर्ज ने हर्षिता के पति निलेश के अन्य महिला से संबंधों का आरोप लगाया। उसने कहा कि, परिवार में इन बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करते थे।

उसने यह भी कहा कि, ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान किया करते थे। इतना ही नहीं रात्रि में हर्षिता को फोन पहुंचा और उसने कहा कि पति और सास - ससुर ने उन्हें प्रताड़ित किया। उन्हें जल्दी बुलाया गया था, मगर बाद में हर्षिता की मृत्यु की जानकारी उसके मायकेवालों को मिली।

इस मामले में, मृतकों के परिजन ने कहा है कि, यदि निलेश को शादी करना ही थी तो फिर, हर्षिता को मरने के लिए, मजबूर क्यों किया गया। गौरतलब है कि, दोनों के विवाह को करीब 10 वर्ष हो चुके थे।

उसका पति उसे फेसबुक और व्हाट्सएप चलाने नहीं देता था। उसे मोबाईल का उपयोग तक नहीं करने दिया जाता था। उसने कहा कि, पत्नी ने उस पर झूठे आरोप लगाए और कहा कि, उसने शराब पी थी। जबकि उसने शराब नहीं पी थी। बाद में उसे जानकारी मिली कि हर्षिता ने फांसी लगा ली।

एस.बी.आई. ने होम और ऑटो लोन पर ब्याज घटाया

वैन को बनाया घर, घूम रहे हैं शहर-शहर

जानिए, आपका पार्टनर रिश्ते के लिए सीरियस है या नहीं

कुछ इस तरह के लड़के पसंद करती है लड़कियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -