हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोट ने शाहीन बाग की दादी को बताया वंडर वुमन, फोटो साझा कर कही ये बात
हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोट ने शाहीन बाग की दादी को बताया वंडर वुमन, फोटो साझा कर कही ये बात
Share:

हॉलीवुड की वंडर वुमन, अभिनेत्री गैल गडोट ने वर्ष 2020 को अलविदा कहने का अपना तरीका तलाश लिया है। गैल इस वर्ष गुजारे कुछ यादगार दिनों की तस्वीरें साझा कर 2021 में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर गैल गडोट ने अपनी लाइफ की वंडर वीमेन की तस्वीरें को साझा किया है। उनकी इस सूचि में शाहीन बाग़ वाली दादी भी सम्मिलित है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए गैल ने #MyPersonalWonderWomen का उपयोग किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot)

तस्वीरें साझा करते हुए गैल गडोट ने लिखा, ''2020 को अलविदा कहते हुए। मेरी #MyPersonalWonderWomen को मेरा बहुत सारा प्यार। इसमें से कुछ मेरी नजदीकी हैं जो मेरा परिवार, मेरी फ्रेंड हैं। कुछ प्रेरणादायक महिलाएं हैं, जिनके बारे में मुझे जानकार अच्छा लगा। तथा कुछ वो महिलाएं हैं जिनसे मैं भविष्य में मिलने की आशा रखती हूं। हम साथ मिलकर शानदार काम कर सकते हैं। आप भी अपनी वंडर वीमेन को मेरे साथ साझा करें।''

गैल गडोट द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उनके साथ काम करने वाली महिलाएं, परिवार की महिलाएं तथा मित्र हैं। इसके अतिरिक्त फिल्म वंडर वुमन की निर्देशक पेटी जेन्किन्स, शाहीन बाग की 82 वर्षीय दादी बिलकिस बानो, वंडर वुमन में गैल की स्टंट डबल रहीं Christiaan Bettridge संग अन्य महिलाएं हैं। फिल्म वंडर वुमन 1984 की बात करें तो इस मूवी को क्रिसमस 2020 के अवसर पर रिलीज किया गया था। यह मूवी विश्वभर में पसंद की जा रही है। हालांकि इसे जैसी प्रतिक्रिया मिलने के आसार थे उससे कम ही सराहना प्राप्त हो पाई है।

'वंडर वुमेन' सीरीज के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, पेश होगा तीसरा भाग

जोश ब्रोलिन और कैथरीन के घर हुआ दूसरी बेटी का आगमन, स्टार्स ने दी जानकारी

गैल गैडोट ने इस आरोप के खिलाफ कही चौकाने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -