वीडियो बनाने के लिए बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ गया ये अभिनेता, वायरल हो गई तस्वीरें
वीडियो बनाने के लिए बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ गया ये अभिनेता, वायरल हो गई तस्वीरें
Share:

बर्जु खलीफा विश्व की सबसे बड़ी इमारत है, जहां पर चढ़ने की बात बेशक कोई भी इंसान कर सकता है, लेकिन हकीकत में इस बिल्डिंग के छोर तक जाना किसी  के लिए भी आसान नहीं है। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चौका दिया है, जी हां हॉलीवुड के जाने माने एक्टर  विल स्मिथ ने ये कारनामा पूरा कर दिया है। हम बता दें कि विल स्मिथ बुर्ज खलीफा की चोटी तक पहुंच चुके है और अब उनकी ये हैरतअंगेज तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर किसी के होश उड़ा रही है। इन फोटोज को देखकर हर कोई दंग रह गया है। ख़बरों का कहना है कि विल स्मिथ ने ये कारमाना एक यू-ट्यूब चैनल की वीडियो के लिए था। वह चैनल के शो ‘बेस्ट शेप ऑफ माई लाइफ’ के एक एपिसोड के लिए बुर्ज खलीफा की चोटी पर जा कर बैठ गए। इतना ही नहीं इस वीडियो के लिए लिए वह लॉस एंजिल्स से दुबई गए थे।

वीडियो बनाने में लगे 5 घंटे: इस बारें में आप सभी को पता ही होगा कि बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग 160 मंजिला है और जिसकी ऊंचाई 2,722 फीट है। विल स्मिथ को इस बिल्डिंग के ऊपर तक चढ़ने में लगभग 1 घंटा 15 मिनट का वक़्त लगा था और इस वीडियो को बनाने में लगभग 5 घंटे का  समय लग गया था।

वायरल हुईं तस्वीरें: सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि, विल स्मिथ बुर्ज खलीफा की सबसे ऊँचे भाग में खड़े है। इस दौरान एक्टर ने अपनी दोनों बाहों को फैला रखा है। उनकी इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि, उन्हें इस ऊंचाई का जरा सा भी डर नहीं है और उनका यही अंदाज देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

आखिर किसने की 'Spider-Man No Way Home' की तस्वीरें लीक, जानिए आप भी

रिलीज़ हुआ टेलर स्विफ्ट का नया गाना, सुनकर फैंस भी हुए दीवाने

बुर्ज खलीफा की टॉप पर चढ़ा ये सुपरस्टार मशहूर, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -