रेप केस में दोषी पाए गए हॉलीवुड एक्टर डैनी मास्टरसन
रेप केस में दोषी पाए गए हॉलीवुड एक्टर डैनी मास्टरसन
Share:

हॉलीवुड अभिनेता डैनी मास्टरसन रेप केस में दोषी मिले है। एक्टर पर इल्जाम है कि वह ड्रग्स देकर महिलाओं से बलात्कार किया करते थे।अमेरिका की लॉस एंजेलिस अदालत ने अभिनेता पर लगे रेप के केसों में 7 दिनों तक सुनवाई के उपरांत उन्हें दो में उन्हें दोषी भी पाए गए है। इस मामले में अगली सुनवाई 30 अगस्त को होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो डैनी को 30 वर्ष की सजा सुनाई जा सकती है।

एक्टर के विरुद्ध साल 2003 में 3 महिलाओं का यौन शोषण करने के केस दर्ज किए गए थे। इसमें से 2 केस में वह दोषी करार हुए हैं और एक मामले में अदालत नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। ये तीसरा केस अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ा है, मास्टर्सन की पूर्व प्रेमिका ने उनपर यौन शोषण का इल्जाम लगाया था। एक्टर इस समय कस्टडी में हैं।

घर बुलाकर महिलाओं को देते थे ड्रग्स, फिर करते थे रेप: डैनी मास्टरसन पर इल्जाम है कि वर्ष 2001 से 2003 के बीच उन्होंने तीन महिलाओं का नशे की हालत में बलात्कार किया है। वह उन्हें अने हॉलीवुड हिल्स होम बुलाकर उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिया करते थे और फिर नशे की हालत में उनसे बलात्कार किया करते थे।

शिकायतकर्ता का बयान: बता दें कि अभिनेता पर इल्जाम लगाने वाली शिकायतकर्ताओं में से एक ने कोर्ट के नतीजे पर खुशी भी व्यक्त कर दी है। उन्होंने यह भी बोला है कि उन्हें केस जीतने की खुशी हैं। वह अब राहत की सांस ले सकती हैं। इसके साथ साथ सभी शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कोर्ट की सुनवाई के बीच उनपर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें डराया और धमकाया भी गया था।

जॉनी डेप के साथ विवादित कोर्ट केस हारने के बाद एंबर हर्ड ने छोड़ा हॉलीवुड

पोती के हैरेसमेंट और मर्डर के आरोपी रह चुके मॉर्गन:खुद को ही मानते हैं भगवान

जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू कर करेंगे रणवीर सिंह नई फिल्म के लिए साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -